MURDER;व्यापारी की गोली मारकर हत्या, कार में बंद मिला शव,युवक हिरासत में

अंबिकापुर, सरगुजा के युवा व्यवसायी अक्षत अग्रवाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई। युवक का शव चठिरमा जंगल में उसी की कार में मिला है। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मनेंद्रगढ़ रोड स्थित अंबिका स्टील के संचालक महेश केडिया का पुत्र अक्षत अग्रवाल शाम को घर से कार से निकला था। उसका फोन अचानक बंद हो गया था। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। देर रात स्वजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि युवा व्यवसायी अक्षत अग्रवाल के साथ एक युवक भी था।युवक पहले युवा व्यवसायी के यहां ही काम करता था। जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चठिरमा जंगल में युवक की लाश उसी के कार में शव होने की जानकारी दी। तब पुलिस घटनास्थल पहुंची। कार की ड्राईविंग सीट पर ही युवक की लाश पड़ी थी। प्रारंभिक जांच में दुकान के पूर्व कर्मचारी द्वारा ही हत्या की जानकारी दी है।

अभी पुलिस टीम घटनास्थल पर ही है। कार का शीशा तोड़कर लॉक खोला गया है। शरीर में एक गोली भी मिली है। संदेही द्वारा युवा व्यवसायी का सोने का चैन, दो अंगूठी और नकदी रकम ले जाने की जानकारी दी गई है। संदेही ने यह भी बताया कि युवा व्यवसायी ने ही उसे कार में बैठाया था।

किसी की हत्या करने की जानकारी दी थी। इसके बदले बड़ी राशि और सोना देने की बात कही थी। घटनास्थल पर युवा व्यवसायी ने ही बैग से हथियार निकाला और खुद की सुपारी देने की बात कह पेट पर गोली चला दी। तब संदेही द्वारा दूसरी गोली मारने की जानकारी सामने आई है। हालांकि संदेही के प्रारंभिक बयान पर पुलिस को भरोसा नहीं है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    FRAUD; अंतर्राज्यीय करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त

    रायपुर. रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश (Black Currency) ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार