FRAUD; फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी लगाने वन मंत्री के मीडिया प्रभारी बन कर की ठगी, राजधानी के आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

अंबिकापुर, वनमंत्री का मीडिया प्रभारी बता शातिर ने वन विभाग में नौकरी लगाने का झांसा दे शहर के बौरीपारा महादेव गली निवासी एक युवक से दो लाख रुपए की ठगी करने का का नामला सामने आया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बौरीपारा महादेवगली निवासी कैलाश गुप्ता पिता रामलखन गुप्ता का परिचय रायपुर पारसनगर निवासी यासिर भाटी पिता रुस्तम से चार वर्ष पूर्व हुआ था। यासिर भाटी उसे वन मंत्री केदार कश्यप का मीडिया प्रभारी बताया था और कहा था कि कुछ भी काम होगा तो बताना। यासिर ने कैलाश से बोला था कि वन विभाग में वन रक्षक का पद खाली है अगर नौकनी करना है तो दो लाख रुपए लगेंगे।

कैलाश उसके झांसे में आ गया और तीन दिसंबर 2024 को तीन बार फोन पे के माध्यम से 50, 40 व 30 हजार तथा 80 हजार रुपए नगद दिया था। रुपए देने के बाद बार-बार फोन करने पर यासिर टालमटोल करता रहता था। जब कैलाश को ठगी का एहसास हुआ और जब रुपए मांगने लगा तो आरोपी मोबाइल बंद कर दिया। मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रायपुर पारसनगर निवासी यासिर भाटी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

  • Related Posts

    CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

    0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग…

    FIRING; टाइगर श्रॉफ पर हमले में तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

    मुम्बई, महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच