CRIME; बंदूक की नोक पर दुल्हन का अपहरण, एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने वारदात को दिया अंजाम, सदमे में दूल्हा

संबलपुर, ओडिशा के बलांगीर जिला और सुवर्णपुर जिला (सोनपुर) की सीमा पर रविवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही नवविवाहिता को उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने बंदूक दिखाकर उठा ले गया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, दूल्हा हरिबंधु पटेल उर्फ रिंकू शनिवार रात बौध जिला के कंटामाल इलाके से शादी कर अपनी दुल्हन के साथ बलांगीर के बाणपाली लौट रहा था। रविवार सुबह करीब 5 बजे जब उनकी कार तरभा रोड पर बड़बंध के पास पहुंची, तभी पीछे से आए एक वाहन ने ओवरटेक कर उनकी कार को जबरन रोक लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार रुकते ही दुल्हन का पूर्व प्रेमी दो साथियों के साथ नीचे उतरा। उसने दूल्हे और चालक पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने या विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए आरोपी ने दुल्हन को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाया और तेज रफ्तार से फरार हो गया।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

अचानक हुई इस वारदात से दूल्हा और उसके परिजन स्तब्ध रह गए। शादी की खुशियों के बीच ऐसी घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही तरभा पुलिस हरकत में आई। दूल्हे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तरभा थाना प्रभारी (आईआइसी) अनीता किडो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। 

  • Related Posts

    SCAM; 10-10 हजार कर निकाले गए 3.20 करोड़ रुपये, विदेशी फंडिंग मामले में नया खुलासा

    धमतरी, छत्तीसगढ़ में संदिग्ध विदेशी फंडिंग मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। करीब 90 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच के बीच धमतरी के टिकरापारा स्थित AU स्मॉल…

    SUICIDE; तीसरे प्रयास में भी नीट की परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी, दबाव में थी छात्रा

    जगदलपुर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार (16 जुलाई) देर शाम को NEET यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया. जहां कई छात्रों ने इस एग्जाम में सफलता हासिल हुई, वहीं कुछ…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’