CRIME; स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बड़ा झटका, यौन शोषण मामले में FIR के आदेश

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ FIR दर्ज करके जांच शुरू करने का आदेश दिया। पिछले दिनों आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने दो बच्चों को हाईकोर्ट में पेश करके अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण करने सहित कई आरोप लगाए थे।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद झूंसी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि 13 फरवरी को HC ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज किए थे। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने भी इस केस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट HC को दी। जिसके बाद आज HC ने FIR का आदेश कर दिया। कोर्ट ने पुलिस रिपोर्ट को भी संज्ञान में लिया और सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था

वहीं आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि उन्होंने अदालत में कथित घटनाओं से संबंधित सीडी सौंपी है। उन्हें न्याय मिला है और वे प्रयागराज से विद्या मठ, वाराणसी तक पैदल सनातन यात्रा निकालेंगे ताकि लोगों के सामने सच्चाई रखी जा सके। इस मामले के सामने आने के बाद सामाजिक और धार्मिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

हमको न्यायपालिका और सच्चाई पर भरोसा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यौन शोषण के आरोप में दर्ज केस पर प्रतिक्रया दी है। उन्होंने कहा कि जिसने आरोप लगाया वो खुद हिस्ट्रीशीटर है। शामली के कांधला में उसका नाम दीवार पर लिखा है। रजिस्टर में HS नंबर-76ए पर लिखा है। फर्जी केस डालकर उगाही करना उसका काम है। जब केस होगा तभी जांच की प्रक्रिया पूरी है। कोर्ट लंबा समय न लगाए जल्दी करे। क्योंकि कई लोगों की निगाहें हैं। आरोप लगाने वाला रामभद्राचार्य का शिष्य है। हम योगी आदित्यनाथ थोड़ी जो केस हटवा लेंगे। हमको न्यायपालिका और सच्चाई पर भरोसा है।

सच्चाई को तैयारी की जरूरत नहीं

गौमता को लेकर हम जो आवाज उठा रहे है, उसे रोकने के भारी प्रयास हो रहे है। उन्हीं में से एक प्रयत्न ये भी है। मुकदमा तो दर्ज होगा, तभी पता चलेगा न कि सारे आरोप फर्जी है। यदि बिना जांच के मामला खारिज कर दिया जाएगा तो फिर सवाल उठने लगेंगे। वहीं केस की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि सच्चाई को तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती। जिन्हों फर्जी केस लगाया है वही तैयारी करेंगे। उसने शपथ पत्र पर दो कहानी दी है। इसका मतलब उसकी एक कहानी झूठी है।

वहीं इस मामले पर आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि उन्होंने अदालत में कथित घटनाओं से संबंधित सीडी सौंपी है। उन्हें न्याय मिला है और वे प्रयागराज से विद्या मठ, वाराणसी तक पैदल सनातन यात्रा निकालेंगे ताकि लोगों के सामने सच्चाई रखी जा सके। इस मामले के सामने आने के बाद सामाजिक और धार्मिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    ED; भूपेश बघेल के पीए केके चंद्रवंशी, पूर्व ओएसडी चेतन के घर ईडी की दबिश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA रहे भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के घर दबिश…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती