CRIME; धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने एक दर्जन नेताओं पर किया एफआईआर दर्ज

अंबिकापुर , सरगुजा के जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के सलियाटोली में बीते 28 फरवरी को आयोजित बड़ी सभा में वक्ताओं ने ईवीएम मशीन फोड़ने, हिन्दू धर्म को लेकर टिप्पणी, ब्राह्मण समाज के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जुबानी हमला किया. जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष करनैल सिंह और अन्य संगठनों के लोग कुनकुरी थाना पहुंचे. जहां उन्होंने भारतीय मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के लोगों के खिलाफ धार्मिक, समाजिक और राजनैतिक भावना भड़काने के मामले में एफआईआर दर्ज कराया.

विहिप नेता करनैल सिंह ने कहा कि हम हिन्दू धर्म के खिलाफ अनर्गल बातें कहने वालों की शिनाख्ती कर रहे हैं. हमारे मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के लोगों के लिए दिन रात काम कर रहे हैं. लेकिन कार्यक्रम में मंच से मुख्यमंत्री का अपमान किया गया. उत्कल ब्राह्मण समाज के जिला संगठन महामंत्री संजय होता ने कहा कि ब्राह्मणों को विदेशी बताकर हमारे भारतीय होने पर सवाल उठाने वाले लोग विदेशी धर्म के षडयंत्रकारी प्रचारक हैं. उनके बयानों से हमारी भावनाएं आहत हुई है. हम इसपर कार्रवाई चाहते हैं. इस मामले में कुनकुरी पुलिस ने एक दर्जन नामजद नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. आरोपियों के विरुद्ध धारा 153(क), 153(ख), 295 (क), 505 ( 2),109,294 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PUBLIC; राजधानी में राजनीतिक अखाडा,आम जनता हलाकान, कर्मचारी संघ की तरह राजनीतिक दलों के आंदोलन पर बंदिश क्यों नहीं?

    अर्जुन तिवारी रायपुर, नई दिल्ली में गता दिवस लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव…

    ACCIDENT; ट्रक से भिड़ी वन विभाग की सरकारी बोलेरो, रेंजर की मौत, 9 घायल

    गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर ध्रुवागुड़ी और बुढ़गेलटप्पा घाटी के बीच बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में वन विभाग के देवभोग वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर)…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र