CRIME; हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने चार लोगों को तंत्र साधना करते देख लिया। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर ग्रामीण समूह में श्मशानघाट पहुंचे तो चारों वहां से भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर ग्रामीणों को पूजा-पाठ और कथित तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। इनमें मछली, नींबू, सिंदूर और अन्य पूजा सामग्री के साथ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और दो युवकों के फोटो शामिल हैं। तस्वीरें मिलने के बाद मामले को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

सोशल मीडिया पर मिला था तंत्र साधना का उपाय-

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ा गया युवक ऋषिकेश कुमार, चाकूबाजी के मामले में जेल में बंद आरोपी प्रियांशु बोले का रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि प्रियांशु बोले को कुछ समय पहले तोरवा पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल उसके मामले में हाई कोर्ट में जमानत आवेदन लंबित है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आने के बाद आरोपी के रिश्तेदारों को यह बताया गया कि श्मशानघाट में तांत्रिक क्रिया करने से प्रियांशु को जमानत मिल सकती है। इसके बाद चार लोग तंत्र साधना के लिए देवरी के श्मशानघाट पहुंचे थे।

ग्रामीणों को देखकर भागे, एक पकड़ाया

देर रात श्मशानघाट में लोगों की गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ। काफी देर तक निगरानी करने के बाद ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखते ही चारों युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल सीपत पुलिस को सूचना दी और पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ऋषिकेश कुमार से पूछताछ कर रही है और मौके से मिली पूजा सामग्री व तस्वीरों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    CRIME; भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

    रायपुर, भगवान शिव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज हो गई. इसके साथ ही उन्हें 14 दिनों के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र