CRIME; हॉस्टल में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, बहन बता रहा था उसे

बिलासपुर, न्यायधानी के विनोबा नगर के एक हॉस्टल में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले हैं. मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर हिन्दू संगठन के लोग हॉस्टल में पहुंचे, जिसके बाद दोनों को तारबाहर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर कार्रवाई की.

सलूजा हॉस्टल में रहने वाला सोहेल खान अलग-अलग लड़कियों को अपने कमरे में लेकर आता था, जिसकी शिकायत कॉलोनी के लोगों ने हिंदू संगठन से की. इसके बाद मंगलवार को हिन्दू संगठन के लोग हॉस्टल पहुंचे और सोहेल खान के रूम में गए. सोहेल खान से पूछताछ करने पर वह बोला कि कमरे में उसकी बहन है, लेकिन पड़ोसियों ने अंदर की जांच की तो युवती आपत्तिजनक स्थिति में थी. उसने बताया कि वह कोरबा की रहने वाली है और यहां पढ़ाई करने आई है. इसकी सूचना तारबाहर पुलिस को दी गई.

पुलिस सोहेल खान और युवती को तारबाहर थाना लेकर पहुंची. बताया जा रहा कि सोहेल खान पंडरिया का रहने वाला है और विनोबा नगर के सलूजा हॉस्टल में रहकर महिंद्रा कोचिंग सेंटर में कोचिंग करता है. इसी दौरान युवती से उसकी दोस्ती हुई थी.पुलिस ने दोनों के माता-पिता को फोन कर जानकारी दी और उन्हें समझाइश देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की. युवक के रूम की तलाशी लेने पर पुलिस को अश्लील सामान भी मिला है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; रेत लदे हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम,अवैध ढुलाई का दुष्परिणाम

    रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में…

    CRIME; LPG की किल्लत के बीच गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के गैस एजेंसियों में अब गैस एजेंसी के संचालक बाउंसर तैनात करने लगे हैं। इस बीच खुर्सीपार इलाके में स्थित शताक्षी गैस…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम