CRIME;15 दिन के अंदर कांग्रेस विधायक की हत्‍या करने शहर भर में लगाए गए धमकी भरे पोस्‍टर

 भुवनेश्वर, कांग्रेस के कांटाबांजी विधायक संतोष सिंह सलूजा को जान से मारने की धमकी मिली है। शहर में बैनर एवं पोस्टर लगाकर 15 दिनों के भीतर विधायक सलूजा की हत्या का जिक्र किया गया है।बलांगीर जिले के कंटाबांजी कस्बे में विभिन्न स्थानों पर विधायक को जान से मारने की धमकी भरे पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि किसने जान से मारने की धमकी के साथ यह पोस्टर-बैनर लगाया है। कांटाबाजी पुलिस पोस्टर को जब्त करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह-सुबह कंटाबांजी बालिका उच्च विद्यालय के बाहर मौजूद एक दुकान पर एक बैनर देखने को मिला। यह बैनर सफेद रंग का है, जबकि इस पर लाल अक्षर में कंटाबांजी विधायक संतोष सिंह सलूजा को 15 दिन में हत्या करने की धमकी दी गई है। पोस्टर में एक अनजान युवक का फोटो भी लगा है।कांटाबांजी पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।हालांकि यह युवक कौन है इसका पता नहीं चल पाया है।

विधायक पर पहले भी जानलेवा हमला

इस घटना पर कांटाबांजी के विधायक की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस ने भी इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यहां उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पहले संतोष सिंह सलूजा पर जानलेवा हमला हुआ था। अब उन्हें जान से मारने का पोस्टर-बैनर लगाए जाने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; स्मृति ईरानी करेंगी राजकाज समीक्षा ,मंत्रियों के कामकाज का भी होगा मूल्यांकन

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दो दिन में 12 महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें करेंगे। 25 और…

    POLITICS; दीपक बैज ने बस्तर दशहरा को मजाक बनाने का लगाया आरोप, रीति-रिवाजों और परंपराओं से हुई छेड़छाड़

    रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे और बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच