POLITICS; पार्टी के खातों को फ्रीज करने से नाराज कांग्रेस ने आयकर दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन

रायपुर, आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के खाते को फ्रीज करने के मामले को लेकर आज प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर एवं ग्रामीण जिला कांगे्रस कमेटी के द्वारा आयकर विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। आकाशवाणी स्थित आयकर विभाग के सामने नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। नेता कार्यालय के सामने बैठकर रघुपति राघव राजा राम का भजन करते रहे। कार्यालय के सामने भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात की गई थी। नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के नेताओ ने गेट तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस बल की आपस मे हल्की नोक झोंक भी हुई।

प्रदर्शन में पहुचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू छाया वर्मा अनीता शर्मा गिरीश दुबे उधेाराम वर्मा एजाज ढेबर ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ तानाशाही का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार डरी हुई है। देश की मुख्य बड़ी पार्टी के खातों को फ्रीज किया जा रहा है। ताकि वह आर्थिक लेनदेन ना कर सके। इनकम टैक्स विभाग केंद्र की भाजपा सरकार के इशारो मे यह कार्य कर रही है। आज तक किसी भी पार्टी का खाता फ्रीज नहीं किया गया। लोकसभा चुनाव से पहले डरी हुई भाजपा सरकार तानाशाही रवैया मे उतर चुकी है। आईटी ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर मोदी सरकार देश के विपक्ष दलो की आवाज को बंद करना चाहते है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नेहरू बनाम मोदी…

    आज का दौर आम पाठकों को डाटा ग्राफिक्स के जरिए तुलनात्मक रूप से जानकारी देने का जमाना है। तुलना  हमेशा प्रेरणा देने के लिए ही नहीं की जाती है।एक पक्ष…

    POLITICS; कांग्रेस विधायकों के स्पेशल विमान की वापस कराई गई लैंडिंग, मीनाक्षी बोलीं- षडयंत्र हुआ है, भारत निर्वाचन आयोग जाएगी कांग्रेस

    भोपाल,  मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा खेला हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की आपत्ति के बाद…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..