Kamal Nath;बीजेपी नेताओं से आज मुलाकात करेंगे कमलनाथ! करीबी विधायकों ने बंद किया फोन, समर्थकों ने डाला दिल्ली में डेरा

नई दिल्ली , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली के दौरे पर हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।इस बीच कांग्रेस के कई विधायक और मेयर के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा, बालाघाट, मुरैना सहित अन्य जिलों के विधायक दिल्ली पहुंच सकते हैं।

दिल्ली में चल रहा भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन

दरअसल, दिल्ली के भारत मंडपम में भाजापा का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए एमपी भाजपा के कई नेता भी पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ आज दिल्ली में भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही वह कांग्रेस को बड़ा झटका देकर भाजपा में शामिल भी हो सकते हैं। उनके साथ 10 विधायक भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं।

कांग्रेस ने विधायकों से किया संपर्क

हालांकि, मध्य प्रदेश की सियासत में मची उठा-पटक के बीच प्रदेश कांग्रेस ने भी विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क किया है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पार्टी के विधायकों से बात की है।

कमलनाथ के करीबी विधायकों का फोन बंद

इस बीच यह भी पता चला है कि कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के चलते छिंदवाड़ा जिले के कई विधायकों ने अपना फोन भी बंद कर लिया है। छिंदवाड़ा के कई विधायकों से संपर्क भी नहीं हो पाया है। बता दें कि छिंदवाड़ा में सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। कमलनाथ के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि उनके ज्यादातर समर्थक विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं या आज पहुंच सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; धान खरीदी को लेकर सरकार को घेरा , भूपेश बघेल बोले- पीएससी 2024 की परीक्षा रद्द हो

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी, PSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी, बीटीआई ग्राउंड में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण और महतारी वंदन योजना को लेकर राज्य सरकार पर…

    PADDY; दीपावली के पहले धान की खरीदी शुरू हो-किसान त्योहार कैसे मनायेंगे?

    रायपुर, राज्य स्रकार द्वारा धान खरीदी दीपावली के पहले शुरू किये जाने की मांग कांग्रेस ने किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच