CYCLONE; 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों के समुद्र में प्रवेश पर रोक; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नईदिल्ली, बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात अर्बन को लेकर सुरक्षा और एहतियात के तौर पर पुख्ता इंतजाम किया गया है। तूफान को ध्यान में रखते हुए 53 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मीटिंग की है।

चक्रवात को ध्यान में रखते हुए उड़ीसा और आन्ध्रप्रदेश में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान एक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब आगे बढ़ रहा है, जिससे तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के लिए खतरा पैदा हो गया है। अर्नब के प्रभाव के कारण, 27-28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और ओडिशा में और 28 अक्टूबर, 2026 को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मछुआरों और पर्यटकों को समुद्र के तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।

अलर्ट और प्रतिबंध जारी

आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा तट पर 28 अक्टूबर को सुबह अर्बन चक्रवात टकराने का खतरा है। इस चक्रवात के कारण भारी तबाही की आशंका है। चक्रवात आने के कारण समुद्र के तट पर पानी का फैलाव तेजी से होगा। सुरक्षा के लिहाज से लोगों को घरों से न निकलने की सलाह दी गई है।

रेलमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय रेलमंत्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर पोस्ट कर चक्रवात अर्नब से निपटने के लिए तैयारी पूरी का दावा किया। उन्होंने X पर लिखा है कि 28 अक्टूबर को चक्रवात अर्नब के तट से टकराने की संभावना को देखते हुए, तैयारियों की समीक्षा की गई। विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम डिवीजनों में सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं और बहाली के त्वरित उपाय तैयार रखे गए हैं। जोनल, डिविजनल और बोर्ड स्तर पर ‘वॉर रूम’ सक्रिय हैं। चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

600 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक पर कड़ी नज़र

यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगभग 600 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। मरम्मत के सामान से लदी राहत वैगनें (रिलीफ वैगन) कृष्णा कैनाल, बिट्रागुंटा, मामिडीपुडी, विशाखापत्तनम, पलासा और पोंडुरू में तैनात की गई हैं। प्रमुख जंक्शनों पर डीजल लोको, पावर यूनिट और एम्बुलेंस स्टैंडबाय पर हैं। अर्थमूवर, पेड़ काटने वाली मशीनें और बहाली के लिए जरूरी उपकरण भी जगह-जगह तैनात किए गए हैं। हवा की गति और जल स्तर की हर घंटे जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। NDRF और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ समन्वय बनाए रखा गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

तूफान अर्नब के कारण 6 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

संभावित खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और IMD की ओर से जारी आधिकारिक मौसम अपडेट एवं चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और स्थानीय स्तर पर अन्य परेशानियां उत्पन्न होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। प्रशासन और आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम संबंधी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों को प्राथमिकता दें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WEATHER; केबिनेट सचिव सोमनाथन ने राज्य के मुख्य सचिवों से की चर्चा, चक्रवात ‘अर्नब’ से खतरा, तूफान की रफ्तार 125KM प्रति घंटे

    IAS मनोज पिंगुआ ने प्रदेश में तैयारियों की दी जानकारी… रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरों के देखते हुए राज्यों में तैयारियों को लेकर…

    FLOOD; भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश रायपुर, बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच