CYCLONE; चक्रवात ‘रेमल’ से बदला मौसम, बंगाल में मचाई तबाही, कोलकाता समेत कई शहरों में हो रही भारी बारिश

कोलकाता, एजेंसी, बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ चक्रवात ‘रेमल’ रविवार आधी रात को लैंडफाल किया। इसे लेकर बंगाल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। कोलकाता एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। राज्य के तटीय इलाकों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 12 टीमों को तैनात है। नौसेना व भारतीय तटरक्षक बल भी अलर्ट पर है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रवात (Cyclone Remal) इस समय बंगाल की खाड़ी से 270 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में है। इसके रविवार आधी रात को बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपूपाड़ा के बीच के तटवर्ती इलाकों से होकर गुजरने का पूर्वानुमान है। इसके प्रभाव से बंगाल के विभिन्न जिलों में अति भारी बारिश की आशंका है। 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बंगाल में “रेमल” लाई तबाही

अलीपुर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात रेमल के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में हवा की गति 100-120 किमी प्रतिघंटा से अधिक हो जाएगी। बता दें कि चक्रवाती तूफान रेमल के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह ने केंद्रीय एजेंसियों को युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है। बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी इस बाबत तैयारियों का जायजा लिया है। बता दें कि अगले कुछ घंटे तक चक्रवाती तूफान का कहर जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ जड़ से उखड़कर जहां-तहां गिरे पड़े हैं। 

राज्य सचिवालय नबान्न में कंट्रोल रूम

कोलकाता समेत बंगाल के विभिन्न जिलों के आसमान में रविवार सुबह से ही बदली छाई हुई है औऱ तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है। बीच-बीच में बारिश भी हो रही है। चक्रवात के बाबत राज्य सचिवालय नबान्न में कंट्रोल रूम खोला गया है।राहत सामग्रियों, जरूरी दवाओं व अन्य सभी जरुरी चीजों का भंडारण किया गया है। प्रभावित होने वाले लोगों के लिए राहत शिविरों की भी पर्याप्त संख्या में व्यवस्था की गई है। समुद्र में मछुआरों को 27 मई तक नहीं जाने और वहां मौजूद मछुआरों को तुरंत लौटने की पहले ही हिदायत दी जा चुकी है।

ओड़िशा के तटीय जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने सोमवार को बंगाल और उत्तरी ओड़िशा के तटीय जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी है। बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन दो जिलों में बड़े नुकसान की आशंका है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TOBACCO;युवा उम्र में बढ़ रहा कैंसर और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस; देश में होने वाले लगभग एक-तिहाई कैंसर तंबाकू सेवन से जुड़े, समय रहते छोड़ने पर जोखिम कम रायपुर, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रामकृष्णा…

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…