WEATHER;लू की चपेट में छत्तीसगढ़, बढ़ते तापमान को लेकर यलो अलर्ट जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलता भीषण रूप लोगों को सता रहा है। भीषण गर्मी से राजधानी वासी परेशान हैं, वहीं नौतपा का भी तीसरा दिन है। नौतपा में हर दिन तापमान बढ़ा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़ दिया जाए तो सभी जिलों में बढ़ते तापमान की वजह से लोग अपने अपने घरों से निकलने से बच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है, इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

बता दें कि गर्म हवाओं के थपेड़ों जिसे लू भी कहा जाता है, उसका असर राजधानी रायपुर के साथ साथ दूसरों जिलों में भी रहने वाला है। इसमें बिलासपुर और दुर्ग संभाग के ज्यादातर जिले शामिल हैं। हीट वेव की जिन जिलों में संभावना जताई जा रही है, उनमें महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, बालोद, पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, बेमेतरा और कबीरधाम जैसे जिले शामिल हैं।

आग उगलती गर्मी

राजधानी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। तेज धूप की वजह से लोगों को दोपहर में आग उगलती गर्मी महसूस हो रही है। रात को तीन डिग्री ज्यादा तापमान से लोगों के हालात खराब हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 30 मई तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में लू चलने की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नही होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र