FIRE;राजधानी में 2 मजदूरों की जलकर मौत, खाना बनाते समय कंटनेर में सिलेंडर फटा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर में भारतमाला सड़क परियोजना के तहत शालीमार कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप में रविवार शाम हुए सिलेंडर ब्लास्ट ने दो मजदूरों की जान ले ली। हादसे में फरमान अली और शहदाब अली दम घुटने और आग की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले थे। तीसरा मजदूर बिलाल अली बाल-बाल बच गया। घटना ने दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा दिया है।

हादसे का भयावह मंजर

रविवार शाम करीब 6:30 बजे बिलाल अली, फरमान अली और शहदाब अली कंटेनर के बाहर खाना बना रहे थे। अचानक बारिश शुरू होने पर तीनों गैस सिलिंडर को कंटेनर के अंदर ले गए। खाना बनाते समय सिलिंडर में रिसाव होने से आग फैल गई।सामने का दरवाजा सिलिंडर के पास होने और पीछे का दरवाजा बाहर से बंद होने से तीनों अंदर फंस गए। आग और धुएं से तीनों बेहोश होने लगे। बिलाल ने किसी तरह कंटेनर की खिड़की तोड़कर मदद के लिए आवाज दी, जिसके बाद लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला। फरमान और शहदाब आग और धुएं की चपेट में आकर दम तोड़ गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की। बिलाल को हल्की चोटें आईं। उसे प्राथमिक इलाज दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सिलिंडर लीकेज को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

  • Related Posts

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    बिलासपुर,  बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने…

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    रायगढ़, जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हुई हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य