FRAUD;शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 57 लाख रु. की ठगी, डेढ महीने तक मैंनेजर को झांसा देते रहे

रायपुर, पुरानीबस्ती पुलिस ने निजी कंपनी के मैनेजर की रिपोर्ट पर शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा लाभ का झांसा देकर 57 लाख रुपए का फ्रॉड करने के आरोप में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. हरीश सालुखे निवासी यूनिक पैराडाइज भाठागांव ठगी का शिकार हुए.

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने मोबाइल फोन के जरिये संपर्क करके उन्हें फंसाया और उनसे ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग कराते रहे. वाट्सएप ग्रुप में उनके खाते में लाभ की रकम ट्रांसफर करने से संबंधित एसएमएस भी आते रहे. एक-डेढ़ महीने में ठगों ने 57 लाख रुपए विभिन्न एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए. टीआई पुरानीबस्ती योगेश कश्यप के मुताबिक पीड़ित ने जब अपने एकाउंट से रकम निकालने का प्रयास किया तो सफलता नहीं मिली.

बल्कि विड्रॉल से पहले और रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा गया. ठगी का अहसास होने पर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा. साइबर सेल ने शिकायत की प्रारंभिक जांच की और साढे सात लाख रुपए बैंक एकाउंट में होल्ड भी करा लिया है. पता चला है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्रा और बंधन बैंक जैसे बैंकों के म्यूल एकाउंट में ठगों ने रकम ट्रांसफर कराकर तुरंत विड्रॉल कर लिया है. म्यूल एकाउंट की जांच करके ठगों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि रायपुर रेंज के साइबर थाने ने ही दो सौ ठगों और म्यूल एकाउंट धारकों-सहयोगियों को फ्रॉड के कई केस में गिरफ्तार करके जेल भेजा है.

  • Related Posts

    FRAUD; डीएसपी के साथ 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने के लालच में फंस गए , तीन लोगों पर अपराध दर्ज

    रायपुर, राजधानी रायपुर से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस बार ठगो ने पुलिस अधिकारी को ही निशाना बनाया है. रुपये दोगुना करने की लालच…

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’