ACCIDENT; हादसे में तीन युवकों की मौत, शराब दुकान के पास मिली लाश

धमतरी , दो अलग-अलग हादसों में ३ युवकों की मौत हो गई। एक घटना नगरी ब्लाक के लिलांज और दूसरी घटना कुरुद ब्लाक के छाती के पास हुई। पहली घटना बुधवार रात में हुई। 27 अगस्त को केकराखोली निवासी भानुराम मरकाम (२३) पिता शंकरलाल मरकाम अपने दोस्त चिंताराम मंडावी और सुरेश यादव के साथ बाइक में सवार होकर साेंढूर डैम घूमने गए थे। वापसी के दौरान ग्राम लिलांज के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नगरी अस्पताल लाया गया। यहां से इन्हें धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान भानुराम मरकाम की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।

दूसरी घटना गुरूवार को हुई। कुरुद पुलिस के अनुसार ग्राम छाती यात्री प्रतीक्षालय शराब भट्ठी रोड में छोटी नहरनाली में बाइक सवार दो युवकों की लाश मिली। दोनों का सिर फट गया है। दोनों ग्राम रानीपरतेवा के बताए जा रहे। अंदेशा है कि बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई होगी और पत्थर से सिर टकरा गया होगा। फिलहाल मृतकों का नाम नहीं मिल पाया है।

  • Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    You Missed

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत