DEATH; पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

रायपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन हो गया है। बता दें कि शांति वोरा 91 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। रविवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने शोक जताया है।

श्रीमती शांति मोतीलाल वोरा की निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। वे अपने सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाती थीं। श्रीमती शांति मोतीलाल वोरा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और अरविन्द वोरा की माता , गिरीश एवं राजीव वोरा की बड़ी माँ थीं। उन्होंने लंबे समय तक परिवार के साथ सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भूपेश बघेल ने जताया शोक

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय बाबू जी स्व. मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा की पूज्य माता श्रीमती शांति वोरा जी के निधन का समाचार दुःखद है. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार और सभी परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें. ॐ शांति।

कांग्रेसजनों ने जताया शोक

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ,पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपकदुबे,रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर साहू ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की पूज्य माताश्री शांति वोरा का आज, 13 जुलाई 2026 को निधन हो गया। यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार एवं समस्त शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY;मानसून सत्र में सरकार को घेरने को लेकर बनी रणनीति, नकटी गांव मामले में कांग्रेस लाएगी स्थगन प्रस्ताव

     रायपुर, सोमवार 13 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    POLITICS; बिजली कटौती और बिल के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर की पूजा कर जताया विरोध

    रायपुर, राजधानी रायपुर में अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस बार विरोध का…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’