DEATH;राजधानी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायका-ससुराल वाले आपस में भिडे, दो माह पहले हुई थी शादी

 रायपुर, राजधानी रायपुर में एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में टिकरापारा थाना पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत की वजह साफ हो सके।

पुलिस का कहना है कि मृतका के शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलत: डोंगरगढ़ की रहने वाली मृतका आयशा भिंजेकर(18) की शादी मई 2024 में राजिम के गोबरा नवापारा के निवासी उमाशंकर भिंजेकर के साथ हुई थी। शादी को महज ढाई महीने ही हुए थे कि शुक्रवार की रात उसे संदिग्ध परिस्थितियों में टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेढ़ी नाका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद नवविवाहित के मायके वालों को सूचना दी गई।

पुलिस कर रही है दोनों पक्षों से पूछताछ

डोंगरगढ़ से अस्पताल पहुंचे नवविवाहिता के मायके वालों ने मौत की खबर मिलने पर जमकर हंगामा मचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टिकरापारा थाना की पुलिस ने हालात को काबू किया। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले ने जानकारी ली जा रही है।

मायके पक्ष का आरोप है उनकी बेटी को शारिरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा था। वहीं मृतका के पति उमाशंकर ने पुलिस को बताया कि उल्टी होने पर आयशा ने दवा खाई थी, इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। रात आठ बजे उसे अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर