DEER; संजय वाटिका में 15 हिरणों की मौत पर सिंघवी ने पूछा और कितने अवैध जू चल रहे हैं छत्तीसगढ़ में?

रायपुर,चार दिन पहले सरगुजा में अंबिकापुर के संजय वाटिका में कुत्तों के बाड़े में घुसने और काटने से हुई 15 हिरणों की मौत को दुखद बताते हुए रायपुर निवासी नितिन सिंघवी ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से पूछा है कि उनके संरक्षण में प्रदेश में और कितने ऐसे जू चल रहे हैं जिनको सेंट्रल जू अथॉरिटी से मान्यता प्राप्त नहीं है? बता दें माअरे गए हिरणों में संरक्षित प्रजाति के 2 चोसिंगा, 7 चीतल और 6 बार्किंग डियर शामिल हैं।

रेस्क्यू सेंटर के नाम से कर रहे हैं गुमराह

सिंघवी ने बताया कि संजय वाटिका को अधिकारी जू नहीं बता कर रेस्क्यू सेंटर बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि आसपास के जंगलों में जब जानवर बीमार या घायल हो जाता तो उसे इलाज के लिए संजय वाटिका लाया जाता है और ठीक होने पर छोड़ दिया जाता था। जबकि वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत रेस्क्यू सेंटर के लिए भी सेंट्रल जू अथॉरिटी की मान्यता अनिवार्य है। सिंघवी ने प्रश्न उठाया कि अगर हिरणों को ठीक होने के बाद छोड़ दिया जाता तो उनकी संख्या 32 कैसे हो गई थी? वहां पर दो नीलगाय क्यों रखी गई हैं? जबकि यह भी संरक्षित वन्यजीव है। 

सिंघवी ने आरोप लगाया रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों को प्रदर्शन के लिए नहीं रखा जा सकता। जब कि संजय वाटिका में वन विभाग टिकट की राशि वसूल कर अवैध रूप से जू का संचालन कर रहा है, जिसकी जानकारी मुख्यालय के वाइल्डलाइफ शाखा के उच्च अधिकारियों को है। ऐसे में छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की बजाय मुख्यालय स्थित उच्च पदस्थ अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए जिनके संरक्षण में प्रदेश में बिना मान्यता के अवैध जू का संचालन हो रहा है।

और कितने अवैध जू?

सिंघवी ने बताया कि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम में दी गई जू की परिभाषा में रेस्क्यू सेंटर और ब्रीडिंग सेंटर भी आते हैं। सरगुजा के रमकोला स्थित एलीफेंट रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर और बारनवापारा अभ्यारण स्थित वन भैंसा ब्रीडिंग सेंटर को सेंट्रल जू अथॉरिटी से सिर्फ सैद्धांतिक अनुमति मिली हुई है दोनों मान्यता प्राप्त नहीं है। इसी प्रकार उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व में भी वन भैंसा ब्रीडिंग सेंटर बिना किसी मान्यता के चलाया जा रहा है। राजनांदगांव के मनगट्टा और रायपुर के मोहरेगां में इको टूरिज्म के नाम से कुछ हेक्टर के छोटे से इलाके में फेनसिंग करके के सेकडों हिरणों और अन्य वन्यजीवों को रखा गया है। क्या यह वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम का खुला उल्लंघन नहीं  है? और उनके लिए भी सेंट्रल जू अथॉरिटी से मान्यता अनिवार्य नहीं है?

सिंघवी ने पूछा कि रायपुर के नंदनवन में तीन तेंदुआ और एक लकड़बग्गा को आठ साल तक अँधेरे में रखा गया, क्या उसके लिए सेन्ट्रल जू अथॉरिटी की अनुमती ली गई थी? वर्षो तक नंदनवन में बिना सेंटल जू अथॉरिटी की अनुमति के हिरणों को क्यों रखा गया? कुछ साल पहले धमतरी जिले के नगरी में निजी व्यक्ति द्वारा जू का संचालन करने पर उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की गई थी तो इन अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं होनी चाहिए? सिंघवी ने मांग की कि इन बंधक सभी वन्यजीवों को तत्काल अभ्यारणों में छोड़ा जाए और वन विभाग के उच्च अधिकारियों से पूछा कि खुलासा करें कि प्रदेश में कहां-कहां अवैध जू का संचालन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC; 1 अप्रैल कचरा नियम में बदालाव, अब 2 नहीं 4 बाल्टियां जरूरी, शादी-पार्टी की खबर छिपाई तो कटेगा 50 हजार का ई-चालान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में रहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आप आने वाले दिनों में घर में शादी, जन्मदिन या कोई भी बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं,…

    GOVT; 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय, 22 हजार बैगा-गुनिया भी शामिल

    0 ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ की राशि 7 हजार से बढकर 10 हजार हजार हुई, बलौदाबाजार में 25 मार्च को होगा कार्यक्रम रायपुर, राज्य सरकार की ‘दीनदयाल…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां