POLITICS; SIR पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का मत- 2003 की सूची में जिनके ब्लड रिलेशन का व्यक्ति नहीं होगा, उनकी होगी जांच, पकड़े जाने पर फॉरेनर्स एक्ट के तहत होगी जेल…

रायपुर, छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 2003 की मतदाता सूची में जिनके एक भी ब्लड रिलेटिव (परिवार के सदस्य) का नाम नहीं होगा, उनपर फॉरेनर एक्ट और ऐसे बहुत से कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी और जेल भेजा जाएगा.

पत्रकारों से चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने SIR प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट कहा – “SIR के लिए जो गणना पत्र घरों में दिया जा रहा है, वह 2025 की मतदाता सूची के आधार पर जनरेटेड है. सूची में शामिल मतदाता के किसी ब्लड रिलेशन वाले का नाम 2003 की मतदाता सूची में होना चाहिए, अवश्य ही होना चाहिए. और अगर नहीं है, तो परीक्षण करना होगा और इससे ऐसे लोग पकड़े जाएंगे, तो फॉरेनर्स एक्ट और ऐसे बहुत सारे कानूनी प्रावधान है, जिनके तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जेल में डाले जाएंगे.”

यहां बताना जरूरी हैं कि फॉरेनर एक्ट किसी भी भारतीय नागरिक के लिए लागू नहीं होता है. यह केवल दूसरे देश से आने वाले लोगों पर लागू होता है. 

4 दिसंबर तक चलेगी SIR प्रक्रिया

बता दें, छत्तीसगढ़ में SIR 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है. लेकिन अब अंतिम तारीख को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. ऐसे में पीसीसी चीफ बैज ने प्रकिया की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने कहा- “प्रदेश में BLO परेशान हैं. इतने दिनों में काम पूरा नहीं हुआ है. 6 दिनों में और क्या होगा?”

  • Related Posts

    POLITICS; बीजद का उडीसा में बड़ा दांव! दत्तेश्वर होता और संतृप्त मिश्रा को राज्यसभा का टिकट

    भुवनेश्वर, बीजू जनता दल (BJD) ने आने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें डॉ. दत्तेश्वर होता और डॉ. संतृप्त मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।…

    EPSTEIN; नॉर्वे के पूर्व पीएम ने की आत्महत्या की कोशिश, एपस्टीन फाइल्स में आया था नाम

    0 पूर्व नॉर्वेजियन पीएम जगलैंड परजेफरी एपस्टीन से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगे नई दिल्ली,  नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री थोरबजॉर्न जगलैंड कथित तौर पर सुसाइड की कोशिश के बाद हॉस्पिटल…

    You Missed

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत