FLIGHT; कौन सी है देश की सबसे सेफ एयरलाइन, DGCA की रिपोर्ट ने किया खुलासा, सच जान हैरान रह जाएंगे 

नईदिल्ली, अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश के बाद हवाई सफर करने वाले मुसाफिरों के दिल में सबसे बड़ी चिंता अपनी जान की सुरक्षा को लेकर है. वहीं, इस दुखद हादसे के बाद अलग-अलग एयरलाइंस के प्‍लेन में लगातार आ रही गंभीर खराबियों ने पैसेंजर्स की चिंता को बढ़ा दिया है. वहीं, बची खुची कसर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की रिपोर्ट ने पूरी कर दी. अब एयर ट्रैवलर्स के जहन में एक ही सवाल है कि आखिर भारत में हवाई सफर करने के लिए सबसे सुरक्षित एयरलाइंस कौन सी है?

डीजीसीए की रिपोर्ट के हवाले से बात करें तो भारत में एक भी एयरलाइंस ऐसी नहीं है, जिसमें ऑडिट के दौरान एक भी खामी नहीं पाई गई हो. डीजीसीए ने अपनी रिपोर्ट में भारत में रजिस्‍टर्ड कुल आठ एयरलाइंस का जिक्र करते हुए 263 खामियों का खुलासा किया है. इसमें दो तरह की खामियों की बात है, पहली- लेवल वन की खामिया और दूसरी- लेवल टू की खामियां. सबसे अधिक खामियों की बात करें तो पहले पायदान पर एलाएंस एयर है. डीजीसीए के ऑडिट के दौरान इस एयरलाइन में कुल 57 खामियां पाई गई हैं.

पाई गई लेवल वन की गंभीर खामियां
गनीमत की बात यह है रही कि एलाएंस एयर में एक भी लेवन-1 की ऐसी खामियां नहीं पाई गई हैं, जो पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकें. लेवल वन की खामियां जिन एयरलाइंस में पाई गई हैं, उनमें एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्‍सप्रेस और टाटा सिंगापुर एयरलाइंस का शामिल है. ऑडिट के दौरान, एयर इंडिया में 7, एयर इंडिया एक्‍सप्रेस में 2 और टाटा सिंगापुर एयरलाइंस में 10 लेवल वन की खामियां पाई गईं हैं. डीजीसीए ने इन खामियों को तत्‍काल सुधारकर जल्‍द से जल्‍द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है.

कौन सी है सबसे सुरक्षित एयरलाइंस
यदि सबसे सुरक्षित एयरलाइंस की बात करें मो डीजीसीए के ऑडिट में सबसे कम खामियां स्‍पाइस जेट में पाई गई हैं. लिहाजा, स्‍पाइस जेट को भारत की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस माना जा सकता है. ऑडिट में स्‍पाइस जेट की कुल 14 खामियों का खुलासा हुआ है. इनमें कोई भी ऐसी खामी नहीं है, जिसे लेवल वन में रखा जा सके. इसके बाद नंबर आता है टाटा सिंगापुर और इंडिगो एयरलाइंस का. इन दोनों में क्रमश: 17 और 23 खामियां पाई गई हैं. इंडिगो एयरलाइंस भी ऐसी एयरलाइंस है, जिसमें लेवल वन की कोई खामी नहीं मिली है. अब आप डीजीसीए की रिपोर्ट के आधार पर खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके लिए सबसे सुरक्षित एयरलाइंस कौन सी है.

  • Related Posts

    RAILWAY; 60,822 बेटिकट यात्रियों से 4.19 करोड़ का जुर्माना

    0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान बिलासपुर/रायपुर –दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों…

    RAILWAY; रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 6 से 12 सितंबर तक 11मेमू पैसेंजर का ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द

    रायपुर- संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन में स्थित ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी