RAILWAY; बस्तर में यात्री रेल सेवा बहाल,एक माह से बंद था जगदलपुर व किरंदुल से यात्री ट्रेनों का परिचालन

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और किरंदुल से चलने वाली 10 यात्री ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। मल्लीगुड़ा और जड़ती स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर भू-स्खलन की वजह से ये सभी ट्रेनें 2 जुलाई से रद्द थी। इस दौरान यात्री ट्रेनें सिर्फ कोरापुट तक चल रही थी, जगदलपुर और किरंदुल तक रद्द थी। वहीं ईको रेलवे के डिविजनल कॉमर्शियल मैनेजर के. संदीप ने ट्रेनों को दोबारा शुरू करने का आदेश दिया है।

आज से पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए चलने वाली सारी ट्रेनें नियमित समय पर चलेगी। हालांकि इस दौरान मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार थी। वहीं कुछ दिन पहले कांग्रेस ने जगदलपुर रेलवे स्टेशन मैनेजर को डीआरएम के नाम एक ज्ञापन दिया था। जिसमें कहा गया था कि यदि जल्द ही यात्री ट्रेनों को शुरू नहीं किया जाएगा तो कांग्रेस मालगाड़ियों को रोकेंगे, जिसकी जिम्मेदारी रेलवे की ही होगी।
जगदलपुर व किरंदुल से चलने वाली बंद सभी 10 यात्री ट्रेनों काे दोबारा शुरू किया गया, जिसमें – 1. विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18515 विशाखापट्टनम – किरंदुल नाइट एक्सप्रेस, 2. ट्रेन संख्या 18516 किरंदुल विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस, 3. विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर, 4. किरंदुल – विशाखापट्टनम पैसेंजर, 5. हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस, 6. ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस, 7. ट्रेन संख्या 18107 राउरकेला से छूटने वाली राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 8. ट्रेन संख्या 18108 जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस, 9. भुवनेश्वर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18447 भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस, 10. ट्रेन संख्या 18448 जगदलपुर भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस।

  • Related Posts

    RAILWAY; 60,822 बेटिकट यात्रियों से 4.19 करोड़ का जुर्माना

    0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान बिलासपुर/रायपुर –दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों…

    RAILWAY; रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 6 से 12 सितंबर तक 11मेमू पैसेंजर का ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द

    रायपुर- संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन में स्थित ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती