CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले दो गिरोहों के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपियों के पास से 2345 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है, जिसे 67 जेरीकेन में रखा गया था. वहीं डीजल चोरी मामले में 6 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि गेवरा खदान में डीजल चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे प्रबंधन को भारी नुकसान हो रहा है. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने खदान में छापा मारा और पुरषोत्तम गैंग के साथ नवीन गैंग के सात सदस्यों को पकड़ा. पकड़े गए आरोपियों में से कुछ दीपका और कुछ जांजगीर जिले के बलौदा क्षेत्र के निवासी हैं. आरोपियों के पास से दो बोलेरो वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग चोरी किए गए डीजल को ले जाने में किया जाता था. इस मामले में अभी कुछ और आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है.

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

इस मामले में छह पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है. उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें एक एएसआई और पांच आरक्षक शामिल हैं.

  • Related Posts

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    127 किसानों के नाम पर जाति सेवा सहकारी समिति केरजू में 1.92 करोड़ से अधिक की फर्जी ऋण आहरण मामला उजागर अम्बिकापुर, सरगुजा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई