LATENESS; संभागायुक्त की हिदायत का असर नहीं… रायपुर तहसील में 10 हजार मामले पेंडिंग

रायपुर, राजधानी के सरकारी कार्यालयों में अफसर शिकायत-आवेदन तो ले रहे हैं, लेकिन उन शिकायत आवेदनों से उनका कोई सरोकार नहीं है। पिछले 8 माह के आंकड़े देखकर तो यही लगता है। जनवरी से अगस्त 2025 तक रायपुर के अलग-अलग सरकारी कार्यालयों में लोग अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे और उसके निराकरण के लिए आवेदन किया।

कुछ माह पहले संभागायुक्त एमडी कावरे ने रायपुर तहसील दफ्तर का मुआयना किया था और मामलों के निराकरण के लिए तत्कालीन एसडीएम समेत कुछ स्टाफ को नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद भी कामकाज में सुधार नहीं आया है। बताया गया है कि करीब 10 हजार आवेदनों में से अधिकांश का अफसरों ने निराकरण ही नहीं किया है। मतलब उन आवेदनों पर किसी प्रकार का अब तक एक्शन नहीं हुआ है। अफसर केवल आवेदन ले रहे हैं, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे आम लोग बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।

रायपुर नगर निगम में भी लोगों का काम नहीं हो पा रहा है। निगम के अफसरों के पास शिकायतें आती हैं, लेकिन उन शिकायतों का निराकरण नहीं होता। नगर निगम में पिछले 8 माह में कुल 6 हजार 408 आवेदन आए हैं। इनमें से 6 हजार 47 मामले लंबित है।

  • Related Posts

    ANIMAL; सड़कों पर मवेशी छोड़ने पर स्थायी रूप से जब्त करने की होगी कार्रवाई, पशुपालकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील

    बिलासपुर, उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में बिलासपुर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित एवं आवारा मवेशियों के नियंत्रण के…

    FLOOD; बाढ़ नियंत्रण के लिए जिला, अनुभाग और तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

    रायपुर, राजधानी रायपुर जिले में बाढ़ और अन्य नैसर्गिक विपत्तियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार  जिला, अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..