SUSPEND;अश्लील हरकत, प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित… पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुई FIR

राजनांदगांव, जिले के ब्लॉक के मोहबा प्राथमिक स्कूल में घटी एक शर्मनाक घटना ने पूरे शिक्षा विभाग की साख पर सवालिया निशान खड़े कर दिया है. स्कूल के प्रधानपाठक नेतराम वर्मा पर छात्राओं से अश्लील हरकत, आपत्तिजनक फोटो दिखाने व बैड टच जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. वहीं, सहायक शिक्षक डीसम तिवारी पर पूरे मामले को दबाने का आरोप सिद्ध होने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रधानपाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है.

मामले जानकारी तब हुई जब कुछ छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया. परिजनों को यह असामान्य लगा और जब उन्होंने बच्चों से कारण पूछा तो बच्चियों ने जो बताया, उसने सबको झकझोर कर रख दिया. बच्चियों ने बताया कि प्रधानपाठक उन्हें अपने कमरे में बुलाकर अश्लील फोटो दिखाता था और उनके साथ अनुचित व्यवहार करता था. 6 अगस्त को पालक समिति की बैठक में अभिभावकों ने इस विषय को उठाया. आक्रोशित पालकों ने 7 अगस्त को बीईओ कार्यालय में लिखित शिकायत की, जिसके बाद संकुल समन्वयक द्वारा जांच कर रिपोर्ट डीईओ को सौंपी गई.

सहायक शिक्षक को थी जानकारी

सहायक शिक्षक डीसम तिवारी को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने न विरोध किया, न ही विभाग को सूचना दी. उनकी इस उदासीनता को लापरवाही मानते हुए डीईओ ने उन्हें भी निलंबित कर दिया. चिखली चौकी प्रभारी अरुण नामदेव ने बताया कि आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच तेजी से की जा रही है.

  • Related Posts

    RMC; 30 सितम्बर 26 तक सम्पतिकर का भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट, नगर निगम की पहल

    रायपुर, रायपुर नगर पालिक निगम राजस्व विभाग द्वारा 30 सितम्बर 2026 तक वित्त वर्ष 2026-27 के सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले सम्पति करदाता नागरिकों को सम्पतिकर में 5 प्रतिशत…

    SUSPEND; सर्पदंश मुआवजा घोटाले में तीन कर्मचारी सस्पेंड, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    बिलासपुर, न्यायधानी में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आरोपी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र