DM अवस्थी को EOW और ACB का अतिरिक्त प्रभार; पुलिस महानिदेशक का एडिशनल चार्ज सौंपा गया, रिटायरमेंट के बाद बनाए गए थे PHQ में OSD

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने आईपीएस डीएम अवस्थी ओएसडी पुलिस मुख्यालय को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस आदेश को राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने जारी किया है।

31 मार्च 2023 को EOW और ACB के डायरेक्टर IPS डीएम अवस्थी रिटायर हुए। मगर 24 घंटे के भीतर ही गृह विभाग ने उनकी संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया था। खुद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस आदेश की प्रति ट्वीट की गई। यानी अवस्थी रिटायर तो हुए, मगर नौकरी बरकरार रही। उसके बाद उन्हें PHQ में OSD बनाया गया था।

रिटायरमेंट के बाद डीएम अवस्थी को सरकार दोबारा नियुक्ति देने जा रही है। इस बात की चर्चा पहले से चल रही थी। इससे पहले वे 3 सालों तक छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे। उसके बाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। 3 महीने पहले ही उन्हें ईओडब्लू और एसीबी का डायरेक्टर बनाया गया था। मात्र 23 साल की उम्र में 1986 में आईपीएस बनने वाले डीएम अवस्थी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में एसपी और आईजी के पद पर पदस्थ रहे। उनको ब्यूरोक्रेसी में अच्छा काम करने वाले और परफॉर्म करके दिखाने वाले आईपीएस की श्रेणी में रखा जाता रहा है।

  • Related Posts

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    0 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने राज्य की महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की…

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    बंगलुरु, कर्नाटक में अब बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के यूज पर बैन…

    You Missed

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन