DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई वैकेंसी निकाली है। यह भर्ती केवल और केवल आईटीआई वालों के लिए है। ग्रेजुएट या डिप्लोमा कैंडिडेट्स के लिए यह मौका नहीं है। ऐसे में जिन भी अभ्यर्थियों के पास आईटीआई सर्टिफिकेट है, वो यह मौका बिल्कुल ना छोड़ें।

डीआरडीओ की यह भर्ती फोटोग्राफर, कोपा, डेस्क टॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर, सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, आईटी/आईटी ईएसएम, मल्टी मीडिया वेब पेज डिजाइनर जैसे ट्रेड्स के लिए हैं। इनमें कैंडिडेट्स को 1 से 2 साल की ट्रेनिंग मिलेगी। बड़े संगठन में काम के सीखने के साथ अभ्यर्थियों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

डीआरडीओ अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन

संबंधित ट्रेड में स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) और नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टीफिकेट हासिल किया हो। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले खुद को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इसके बिना किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। कैंडिडेट ने अप्रेंटिस नियमों के अनुसार न्यूनतम आयु प्राप्त कर ली हो। जो मानकों से ज्यादा भी नहीं होनी चाहिए। DRDO-ITI अप्रेंटिस की सीटें कितनी हैं?

ट्रेडवैकेंसीस्टाइपेंड
स्टुवर्ड01₹9,600/-
डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर02₹9,600/-
सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट इंग्लिश/हिंदी02₹9,600/-
फोटोग्राफर01₹10,560/-
COPA14₹9,600/-
IT / IT ESM (इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस)02₹10,560/-
मल्टीमीडिया और वेब पेज डिजाइनर02₹9600/-
कुल24

डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती में कैसे अप्लाई करें?

डीआरडीओ की इस भर्ती में कैंडिडेट्स अप्रेंटिसशिप पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे.। इसके लिए आप E08260700022 कोड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लिकेशन फॉर्म भरने के साथ अभ्यर्थी एप्लिकेशन फॉर्म के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पीडीएफ स्कैन करके admindipr.dipr@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं। लेकिन ये काम आपको अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तक या इससे पहले ही करना होगा।

बिना रिटन एग्जाम के सेलेक्शन

डीआरडीओ की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन योग्यता परीक्षा/ट्रेड में प्राप्त अंकों के जरिए किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू राउंड होगा या नहीं यह आवेदकों की संख्या पर निर्भर करेगा। अंतिम मेरिट लिस्ट कैटेगिरी वाइज तैयार की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को केवल ईमेल के जरिए ही इसकी जानकारी दी जाएगी। अप्रेंटिशिप की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद यह आगे नहीं बढ़ेगी। इसीलिए सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ने और देखने के बाद ही भर्ती में अप्लाई करें। जॉइनिंग के बाद अभ्यर्थियों को पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी जमा कराना होगा। एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन में ही उपलब्ध है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    JOBS; 8,720 पदों पर होगी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, राज्यस्तरीय रोजगार मेला 7- 8 अक्टूबर को रायपुर में

    *10वीं-12वीं से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग एवं स्नातकोत्तर युवाओं तक के लिए रोजगार के अवसर रायपुर, प्रदेश के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिकाधिक अवसर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर