WATER CRISIS; गांवों में पीने के पानी का संकट, बस्तर विधायक 2 जुलाई से बैठेंगे भूख हड़ताल पर

जगदलपुर, बारिश में बस्तर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में गहराते पेयजल संकट को लेकर विधायक लखेश्वर बघेल अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वे 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उनका आरोप है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही और ढुलमुल रवैये के चलते जल जीवन मिशन पूरी तरह चरमराता नजर आ रहा है।
विधायक ने बताया कि उन्होंने कई बार विभागीय अफसरों और राज्य स्तर पर पत्राचार कर पेयजल संकट की ओर ध्यान खींचा, सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन इसके बावजूद कोई सार्थक पहल नहीं की गई। बघेल ने कहा कि सरकार ने हर घर नल से जल पहुंचाने का वादा किया था, लेकिन यह योजना अब केवल कागजों तक सिमटकर रह गई है।

सूखा प्रभावित इलाकों में बोर खनन जैसे जरूरी कार्य भी ठप पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों की सेहत और जीवनशैली बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी कुछ नहीं हुआ तो तो यह आंदोलन जन आंदोलन का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि बस्तर के लोगों के मौलिक अधिकार की लड़ाई है। इस संघर्ष की जिम्मेदारी अब शासन और पीएचई विभाग की होगी।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर