DRINKING WATER;गंगरेल खाली, बारिश कम होने से राजधानी में जल संकट का खतरा..

रायपुर,  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कभी भी जलसंकट गहरा सकता हैं। बारिश की कमी के चलते ऐसा संभव हैं, क्योंकि गंगरेल बांध में पानी काफी कम हैं। फिर भी नगर निगम रायपुर को रोजाना 300 क्यूसेक पानी देना पड़ रहा हैं। बारिश नहीं होने से गंगरेल का जल स्तर रिजर्व में हैं।

राजधनी वासियों को पेयजल के लिए रोजाना करीब 250 एम सीडी पानी की जरूरत होती हैं। गर्मी में यह जलापूर्ति करीब 295 एमसीडी तक पहुँच जाती हैं। इस पानी की आपूर्ति गंगरेल बांध से की जा रही हैं। बताया गया हैं कि गंगरेल बांध में पानी 20 फीसदी से भी कम हैं। पिछले माह इस अवधि में गंगरेल बांध में 25 फीसदी पानी था। इसके चलते बांध से पानी की आपूर्ति कभी भी बंद हो सकती हैं, क्योंकि महानदी परियोजना की सहायक नदियों दुधावा एवं सोंढूर में भी पानी क्रमशः 10 से 15 फीसदी हैं। 

बारिश के चलते सामान्यतः जुलाई में खारुन नदी का जलस्तर बढ़ जाता हैं एवं पानी की आपूर्ति नगर निगम को भाठागांव इंटकवेल से किया जाता हैं लेकिन बारिश कम होने से खारुन नदी में पानी का बहाव भी नहीं हो पाया हैं,और अभी भी गंगरेल से पानी लाया जा रहा है। इसलिये पानी की समस्या गहराने की आशंका हैं। 

नगर निगम के जलप्रराज विभाग के अफसरों के अनुसार अभी नगर निगम क्षेत्र में जलप्रदाय के लिए 250 से 295 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की जा रही हैं। तदनुरूप गंगरेल से पानी की मांग की जा रही हैं। बारिश कम होने से खारुन में पानी का बहाव नहीं हैं । इसलिये पानी प्रदाय करने गंगरेल बांध पर ही निर्भर होना पड़ रहा हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; रसोई गैस संकट के बीच कोरासी इंडेन गैस एजेंसी से 355 गैस सिलेंडर जब्त,खाद्य विभाग की कार्यवाही

    0घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती रायपुर, राजधानी रायपुर समेत जिले के ग्रामीण इलाके में खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 350 से अधिक…

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर की सेवा से माह नवम्बर 2025 में सेवानिवृत्त हुए नगर निगम कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान को गत दिवस एक सादे समारोह में श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां