EC;हाईकोर्ट के पूर्व जज ने ममता बनर्जी पर किया ऐसा कमेंट, चुनाव आयोग पहुंच गई TMC, मिला यह जवाब

नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज और भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ नोटिस जारी किया है. उनको मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उनकी “अनुचित, विवेकहीन और अशोभनीय” टिप्पणी के लिए तलब किया गया है. हल्दिया में 15 मई को आयोजित एक सभा के दौरान बनर्जी के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए गंगोपाध्याय के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई की.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गंगोपाध्याय को पश्चिम बंगाल की तमलुक सीट से मैदान में उतारा है, जहां 25 मई को मतदान होगा. निर्वाचन आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि गंगोपाध्याय की टिप्पणी “अनुचित, विवेकहीन, हर मायने में गरिमा से परे, अपमानजनक” और प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों और राजनीतिक दलों को दिए गए परामर्श का उल्लंघन करने वाली पाई गई है. निर्वाचन आयोग ने 20 मई को शाम पांच बजे तक नोटिस पर जवाब मांगा है.

चुनाव प्रचार में सेक्सिस्ट कमेंट
भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार ने बुधवार को हल्दिया में एक बैठक में एक सीएम ममता बनर्जी पर सेक्सिस्ट टिप्पणी किया. इस घटना का वीडियो एक दिन के बाद वायरल हुआ, जिसके बाद, तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. मालूम हो कि पूर्व न्यायाधीश का टीएमसी के साथ कई बार विवाद हो चुका है, हालांकि, भाजपा ने इस वीडियो को “फर्जी” बताया है.

बेहद शर्मनाक कमेंट
चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में, तृणमूल ने भाजपा नेता द्वारा दिए गए “बेहद शर्मनाक और घृणित बयान” पर हमला किया और आरोप लगाया कि टिप्पणियां तामलुक उम्मीदवार की ‘महिला द्वेषपूर्ण मानसिकता’ को दर्शाती हैं. पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि भाजपा उम्मीदवार वोट हासिल करने के लिए महिलाओं के खिलाफ ‘अशोभनीय और अपमानजनक बयान’ दे रहे हैं. 20 मई तक जवाब
चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि गंगोपाध्याय की टिप्पणी ‘अनुचित, अविवेकपूर्ण, हर मायने में गरिमा से परे है’ और प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. इलेक्शन कमीशन (EC) ने 20 मई की शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CONGRESS; निचले स्तर पर संगठन विस्तार जारी,दीपक बैज बोले-31 मार्च तक सांगठनिक ढांचा तैयार होगा

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 को कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन सृजन का वर्ष घोषित…

    BJP; आलोक श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत 

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव को भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम