ED; भूपेश बघेल के पीए केके चंद्रवंशी, पूर्व ओएसडी चेतन के घर ईडी की दबिश

रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA रहे भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के घर दबिश दी है। आज सुबह 6 बजे ईडी की टीम पहुंची और छापामार कार्रवाई की। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

तीन गाड़ियां पहुंची

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टीम घर पर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की 2 से तीन गाड़ियां पहुंची हुई है और सभी गाड़ी रायपुर पासिंग की बताई जा रही है। पांच से 6 अधिकारियों की अंदर होने की सूचना है। वहीं घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए के भिलाई निवास पर छापा मारने KE साथ ही उनके पूर्व ओएसडी से भी पूछताछ कर रही है। दरअसल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद पूर्व एएसडी रहे चेतन बरघारिया वर्तमान में बलरामपुर अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। ईडी की टीम 2 गाडिय़ों में यहां पहुंची है और अपर कलेक्टर से सर्किट हाउस में पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम किस मामले को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। फिलहाल कड़ी सुरक्षा के बीच पूछताछ जारी है।

2025 में बघेल के आवास पर भी हुई थी तलाशी

मामला वर्ष 2025 में और चर्चित हुआ, जब शराब घोटाले की मनी लाड्रिंग जांच के सिलसिले में ED ने भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास पर तलाशी ली। 18 जुलाई 2025 को हुई इस कार्रवाई के बाद उनके बेटे चैतन्य बघेल को ED ने गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने कथित 2,100 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कार्रवाई की थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; फ्रांस में भड़का आक्रोश?, महंगाई से लेकर बदहाल स्कूलों तक, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

     पेरिस, फ्रांस में बढ़ती महंगाई और फ्यूल की कीमतों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. शुरुआत में छात्रों की समस्याओं को लेकर उठी आवाज अब महंगाई तक आ…

    STAMPEDE; कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 19 मौतें के बाद छह अरेस्ट, विपक्ष के हमले पर CM शुभेंदु अधिकारी बोले …

    कोलकाता; पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. सीम शुभेंद्रू ने बाताया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा