EDUCATION; प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

रायपुर, मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इन विद्यालयों का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु सघन तैयारी उपलब्ध कराना है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026, रात्रि 12 बजे तक निर्धारित है। ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के मध्य सुधार कर सकेंगे। इसके पश्चात 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र 1 मई से 9 मई 2026 के बीच डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026, दिन रविवार को किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी विभागीय पोर्टल  https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर निरस्त, अब 10 अप्रैल को फिर से होगी परीक्षा,आदेश जारी

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक होने के दावों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हिंदी पेपर को निरस्त कर दिया है। बता दें कि कक्षा 12वीं…

    HNLU;छात्राओं की टीम का 13वीं आईबीए-अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय मूट कोर्ट स्पर्धा के विश्व दौर के लिए चयन, नीदरलैंड्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी

    रायपुर, हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर की छात्राओं की टीम ने 13वीं इंटरनेशनल बार एसोसिएशन (आईबीए)–अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) मूट कोर्ट प्रतियोगिता के विश्व दौर के लिए क्वालीफाई कर…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम