ACTION;बाना में 20 अतिक्रमणकारियों से 10 एकड़ एवं  धनेली में 16 बेजा कब्जाधारियों से 6 एकड़ भूमि मुक्त

0 सुशासन तिहार का असर, आवेदनों पर कार्रवाई शुरू

रायपुर, जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस पहल के पहले चरण में नागरिकों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए, जबकि दूसरे चरण में इन समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है।

इसी क्रम में सुशासन तिहार के अंतर्गत धरसीवा ब्लॉक के ग्राम बाना में अतिक्रमण संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। ग्रामवासियों ने विभिन्न स्थलों पर अतिक्रमण की शिकायत संबंधी आवेदन समाधान पेटी में डाली थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने कार्रवाई करते हुए की कुल 20 अतिक्रमणकारियों से लगभग 10 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया।

इसी तरह ग्राम धनेली में अतिक्रमण की 16 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं। ग्रामवासियों ने अलग-अलग स्थलों को लेकर आवेदन के माध्यम से इसकी शिकायत समाधान पेटी में डाले थे। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे ने टीम का गठन किया और बुलडोजर कार्रवाई करते हुए कुल 16 अतिक्रमणकारियों से लगभग 6 एकड़ भूमि को कब्जे से मुक्त कराया।

  • Related Posts

    RMC; जमीन नियमितीकरण के खेल में बड़ी कार्रवाई, नगर निगमा के चार अधिकारी निलंबित

    रायपुर, नगर निगम रायपुर में सामने आए 100 करोड़ से अधिक के कथित भ्रष्टाचार मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। इस पूरे प्रकरण में अब बड़ी…

    TRAFFIC; खारुन ब्रिज पर आज से फिर आवाजाही शुरू, 16 दिन में मरम्मत कार्य पूरा

    रायपुर. खारुन नदी के पुराने ब्रिज की मरम्मत का काम रिकॉर्ड 16 दिनों में पूरा कर लिया गया. हालांकि इसे 30 दिन में पूरा करने का समय दिया गया था.…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……