POLITICS;कांग्रेस में बड़े बदलाव की कवायद तेज, दो कार्यकारी अध्यक्ष के साथ दर्जन भर जिला अध्यक्ष बदलेंगे

रायपुर, कांग्रेस में संगठन विस्तार की कवायद तेज हो गई है। फिलहाल मंडल स्तर पर कमेटियों के गठन के लिए होमवर्क किया जा रहा है। इसके तुरंत बाद जिलाध्यक्षों को बदलने की तैयारी शुरू हो जाएगा। अंत में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इन सबके बीच एक बार फिर दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की चर्चा पार्टी के अंदर तेज हो गई है। कांग्रेस ने यह प्रयोग पहले भी किया था। माना जा रहा है कि आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर इस प्रयोग को दोबारा लागू किया जा सकता है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कार्यकारी अध्यक्ष के लिए जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को विशेष ध्यान दिया जाएगा। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आदिवासी है। ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग और सरगुजा संभाग से किसी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सरगुजा संभाग से सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। बताया जाता है कि युवाओं को साधने के लिए संगठन एक युवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बना सकता है। इसके अलावा महिला को भी जिमेदारी दी जा सकती है। फिलहाल कांग्रेस का महिला मोर्चा उतना सक्रिय नजर नहीं आता है।

कांग्रेस के जानकारों का कहना है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बैज को अपनी टीम बनाने का पूरा मौका नहीं मिला है। चूंकि इस बार राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम हो रहा हैं, इसलिए बैज नए लोगों को ज्यादा भरोसा दिखा सकते हैं। इस वजह से 8 से 10 जिलाध्यक्ष का बदलना तय माना जा रहा है। हालांकि बैज क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ तालमेल बैठकर यह काम करेंगे। बता दें कि पिछले दिनों दो जिले में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए दो नेताओं को जिमेदारी भी दी गई थीं।

  • Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार