POLITICS; साय कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ने की राज्यपाल से भेंट

रायपुर, प्रदेश की सियासत में इस समय कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हैं. इसी बीच बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में सौजन्य मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीर अजय जामवाल ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

सूत्रों के मुताबिक, 15 अगस्त से पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही है. इसी बीच लगातार कई विधायक राजधानी में डेरा डाले हुए हैं. ऐसे में जामवाल और राज्यपाल की मुलाकात को महज औपचारिकता मानना आसान नहीं माना जा रहा है. हालांकि, मुलाकात में क्या चर्चा हुई, इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

छत्तीसगढ़ भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जाम वाल आज 12 अगस्त को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका  से सौजन्य भेंट किए और इस मुलाकात की तस्वीर ट्वीट की। ट्वीट आते ही छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेताओं में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में कुछ होने वाला है। लगातार कुछ मंत्रियों को हटाने और नए चेहरे को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

अब देखना ये है कि ये सौजन्य मुलाकात और इस मुलाकात की तस्वीर के क्या संकेत सामने आयेंगे। वहीं कई विधायक भी रायपुर में डटे हैं और मंत्रिमंडल में अपने नाम पर आशान्वित हैं। सरगुजा से भी एक विधायक के रायपुर में होने की सूचना है।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा