ELECTION; क्या बड़े चेहरों का टिकट काटेगी भाजपा? लोकसभा चुनाव को लेकर देर रात तक हुआ मंथन, जल्द आएगी पहली लिस्ट

नई दिल्ली, एजेंसी, लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच अब पार्टियां उम्मीदवारों के चयन पर रणनीति बनाने लगी हैं। इसी को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बीती रात बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी समेत इसके सदस्यों ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची को अंतिम रूप देने पर मंथन किया। 

आगामी लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। राज्य के संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशियों पर चर्चा के लिए ये सभी सीएम बैठक में शामिल हुए। बैठक में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत समेत कई और नेता शामिल हुए।

हारी हुई सीटों पर ज्यादा ध्यान

जानकारी के अनुसार, बैठक में उन प्रत्याशियों की सीटों को लेकर चर्चा हुई जिन पर भाजपा 2019 के चुनाव में पराजित हुई थी और जिन पर उसने अपनी संभावनाएं सुधारने का लक्ष्य तय किया है।  माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही अपनी पहली सूची जारी कर सकती है, जिनमें कुछ भरोसेमंद और बड़े चेहरों का नाम शामिल होगा।

बड़े चेहरों का कट सकता है टिकट

इस बीच माना जा रहा है कि भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मांडविया समेत कई केंद्रीय मंत्रियों को पार्टी आम चुनाव में उतार सकती है क्योंकि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा चुनाव में भी नहीं उतारा था। वहीं, ये भी सामने आया है कि पार्टी हमेशा की तरह कुछ मुश्किल भरी सीटों पर नए चेहरों को मौका दे सकती है, जिससे जाने-माने बड़े चेहरों का टिकट कटने की संभावना है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ‘आरक्षण लागू रहेगा’…,मंत्री रामदास बोले- जातिवाद खत्म हो तो हम रिजर्वेशन छोड़ने को तैयार

    रायपुर, केंद्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. आठवले अपने प्रवास के दौरान रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और अधिकारियों के साथ बैठक…

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी