ELECTION; छत्‍तीसगढ़ की आधी सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेलने भाजपाई रणनीति,जल्द जारी होगी पहली सूची

रायपुर, विधान सभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा छत्तीसगढ में चेहरा परिवर्तन का फार्मूला अपनाने पर विचार कर रही है। इस फार्मूले पर काम हुआ तो प्रदेश की आधी लोकसभा सीटों पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। सूत्रों की माने तो इस चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पसंद के प्रत्याशी तय होंगे।

प्रदेश में मु़ख्यमंत्री विष्णुदेव साय संघ की पृष्ठभूमि वाले नेता हैं इसलिए इस सरकार में संघ पहले से अधिक मजबूती के साथ सत्ता-संगठन के साथ समन्वय कर रहा है। लिहाजा संघ का दबदबा लोकसभा के प्रत्याशी चुनने में भी रहेगा। सूत्रों के अनुसार कुछ सीटों पर एक ही प्रत्याशी के नाम पर मुहर लग चुकी है और कुछ सीटों पर नामों के पैनल पर अंतिम विचार करना बाकी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की छत्तीसगढ दौरे के बाद शनिवार को दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलग-अलग राज्यों के प्रभारी नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों की समीक्षा की। पार्टी 29 फरवरी को पार्टी पहली सूची जारी कर सकती है। इसमें देशभर से 100 प्रत्याशियों के नाम शामिल होने की संभावना है।

माना जा रहा है कि इनमें छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर नाम पहले घोषित किए जाएंगे। खासकर प्रदेश की हारी हुई सीटों पर भाजपा का फोकस है। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा कोरबा और बस्तर की सीट हार गई थी। प्रदेश की 11 में से नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी दो सीटें कांग्रेस के खाते में आई थीं।

बतादें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने चार लाेकसभा सदस्यों में अरुण साव, विजय बघेल, गोमती साय और रेणुका सिंह को विधानसभा का चुनाव लड़ाया थ। इनमें विजय बघेल को छोड़कर बाकी तीन लोकसभा सदस्यों ने चुनाव में जीत दर्ज की थी। जीती हुई तीनों सीटों पर नए चेहरे की तलाश जारी है।

सीटवार दावेदारों का समीकरण

राजनीतिक जानकारों के अनुसार रायपुर लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान के लोकसभा सदस्य सुनील सोनी को टिकट मिल सकती है। कोई बड़ा उलटफेर हुआ तो इस सीट पर संघ के प्रांत संघचालक डा. पूर्णेंदु सक्सेना, संघ से जुडे लोकेश कावडिया, भाजपा के महामंंत्री संजय श्रीवास्तव व भाजपा प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता के नाम की चर्चा है। यहां सिख समुदाय के युवा नेता का नाम भी आगे आ रहा है। इन्हे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नजदीकी माना जाता है।संघ के कार्यों से भी वे लंबे समय से जुडे है। महासमुंद सीट से वर्तमान लोकसभा सदस्य चुन्नीलाल साहू की दावेदारी मजबूत है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार दुर्ग से लोकसभा सदस्य विजय बघेल को पार्टी दोबारा मैदान में उतार सकती है। विधानसभा चुनाव 2023 में भी पार्टी ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने मैदान में उतारा था। विजय बघेल दमदारी के साथ चुनाव लड़े, हालांकि वह चुनाव हार गए थे। कोरबा सीट से भाजपा पिछला चुनाव हार गई थी। सूत्रों के अनुसार इस पर पूर्व राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय को पार्टी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। राजनांदगांव सीट में अभी भाजपा से लोकसभा सदस्य संतोष पांडेय हैं। उनकी टिकट कटने की स्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह पर फिर दांव खेल सकते हैं।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार बिलासपुर लोकसभा सीट अभी रिक्त है। यहां भाजपा के अरुण साव लोकसभा सदस्य रहे। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। उनकी जगह इस बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जुड़े डा. विनोद तिवारी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के डा. ओम माखीजा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि यहां शील साहू, भूपेंद्र सवन्नी, रजनीश सिंह के नाम चर्चा में सामने आए हैं। जांजगीर-चांपा सीट में भाजपा एक बार कमला पाटले को टिकट दे सकती है। पिछली बार उनकी टिकट काटी गई थी। वह लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। अभी इस सीट से भाजपा के लोकसभा सदस्य गुहाराम अजगले हैं।

सरगुजा सीट से पिछली बार भाजपा की रेणुका सिंह लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं। इस बार रेणुका विधानसभा चुनाव 2023 में विधायक बन चुकी हैं। उनकी जगह भाजपा के नेता विजय नाथ सिंह को भाजपा मैदान में उतार सकती है, जो कि संघ के करीबी हैं। हालांकि इस सीट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सेवक पैकरा का नाम भी चल रहा है। इसके अलावा भाजपा नेता रामलखन पैकरा भी प्रबल दावेदार हैं। ये सरगुजा भाजपा के जिला मंत्री हैं। ये भी संघ के करीबी हैं। कमलभान सिंह के नाम की भी चर्चा है।  रायगढ़ की सीट अभी रिक्त है। यहां की लोकसभा सदस्य गोमती साय विधायक निर्वाचित हो चुकी हैं। यहां सेवानिवृत्त आईएएस आरपी साय व जशपुर के विधायक रायमुनि भगत के नाम की चर्चा है।

बस्तर सीट से भाजपा के पूर्व लोकसभा सदस्य दिनेश कश्यप, रूप सिंह मंडावी के नाम की चर्चा है। महिलाओं में कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी, दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक दिवंगत भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी के नाम की भी चर्चा है। कांकेर से वर्तमान लोकसभा सदस्य मोहन मंडावी व भाजपा नेता हीरा मरकाम की दावेदारी चल रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……