ELECTION; बस्तर में 11 प्रत्याशी मैदान में,महेश लखपति हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा करोड़पति

जगदलपुर. लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है. इसके लिए बुधवार को नामांकन की अंतिम तिथि के बाद गुरुवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई. स्क्रूटनी के बाद 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. एक भारतीय साक्षर पार्टी के राजाराम नाक का नामांकन खारिज कर दिया गया. इधर इस बार बस्तर लोकसभा चुनाव में जिन दो प्रमुख उम्मीदवारों का आमना-सामना होने जा रहा है. उनमें भाजपा के महेश कश्यप लखपति हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा करोड़पति हैं.

महेश कश्यप 30.86 लाख के स्वामी हैं, वहीं कवासी लखमा 1.63 करोड़ के आसामी हैं. इसके अलावा 9 और उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. दरअसल कवासी लखमा के पास जहां हाथ खर्च के रूप में 16.21 लाख रुपए हैं. वहीं महेश के पास 1.98 लाख रुपए हैं. इसके अलावा महेश के पास 17.50 लाख की अचल संपत्ति है तो लखमा ने अपने पास 1.13 करोड़ की अचल संपत्ति का ब्यौरा अपने हलफनामे में दिया है.

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के नाम पर 6 बैंक खाते हैं, जिनमें कुल 3 हजार 725 रुपए जमा हैं. इसके अलावा उनके पास एक कार 70 हजार, लोडर 5 लाख और एक ट्रॉली 42 हजार की है. आभूषणों में महेश के पास 57 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी है, जिनकी कुल कीमत 3.47 लाख है. इसके अलावा उनके पास 7.88 एकड़ अचल संपत्ति है, जिसकी कुल कीमत 17.50 लाख रुपए है. महेश 9वी कक्षा पास हैं.

इधर कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पास हाथ में 16.21 लाख रुपए हैं. जबकि उनके 3 बैंक खातों में 8.20 लाख रुपए जमा हैं. लखमा के पास एक कार है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपए आंकी गई है. वहीं आभूषणों में उनके पास 130 ग्राम सोना और 550 ग्राम चांदी है, जिसकी कुल कीमत 4.85 लाख है. उनके पास अचल संपत्ति 12.53 एकड़ है, जिसकी कीमत 1.13 लाख है. उनकी कुल संपत्ति 1.63 करोड़ है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTION; नगरीय निकाय चुनाव पर फोकस, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस ने नगर निगम से लेकर पंचायत तक पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों…

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी