BJP; हेमंत खंडेलवाल बने MP भाजपा के नए अध्यक्ष, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा

भोपाल, मध्य प्रदेश में बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान हो गया है। हेमंत खंडेलवाल एमपी में भारतीय जनता पार्टी के नए बॉस होंगे। केंद्रीय मंत्री व एमपी चुनाव प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने औपचारिक घोषणा की हैं। हेमंत निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।

बुधवार को भोपाल में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। चुनाव के बाद परिणाम घोषित किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनी है। एमपी की स्थिति बीजेपी की सरकार ने बदली है। उन्होंने कहा कि डॉ मोहन के नेतृत्व में सरकार चलाई जा रही है। शिवराज सिंह चौहान देश की सेवा कर रहे हैं। माखन सिंह से लेकर हितानंद तक हमारे कुशल संघटक हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मध्य प्रदेश के सघटन में नया अध्याय जुड़ रहा है। अध्यक्ष पद के लिए एक ही नाम आया है। उन्होंने बताया कि हेमंत खंडेलवाल सहज और गंभीर व्यक्तित्व के धनी हैं। हेमंत निष्ठवासी और किसी को कष्ट न देने वाले नेता हैं। पीएम मोदी और जेपी नड्डा की ओर से धर्मेंद्र प्रधान ने हेमंत खंडेलवाल को शुभकामनाएं दी। वहीं हेमंत खंडेलवाल ने बीजेपी अध्यक्ष बनने पर एमपी के कार्यकर्ताओं का आभार जताया हैं।

  • Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……