ELECTION; जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का शंखनाद, घाटी में अनुच्छेद-370 हटने के बाद होगा पहला चुनाव

 नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बहुप्रतीक्षित चुनाव का आखिरकार एलान हो गया है जो तीन चरणों में होंगे। अनुच्छेद-370 हटने के बाद राज्य में यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव भी कराने का एलान किया है, जो सिर्फ एक चरण में होगा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 18, 25 सितंबर और एक अक्टूबर होगा, जबकि हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान एक अक्टूबर होगा। दोनों राज्यों के नतीजे चार अक्टूबर को घोषित होंगे।

नामांकन 20 अगस्त से शुरू होगा

आयोग ने हाल ही में दोनों राज्यों का दौरा कर चुनावी तैयारियों को जांचा था। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सहयोगी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं डा. सुखवीर सिंह संधू की मौजूदगी में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर व हरियाणा विधानसभा चुनाव का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पहले चरण की 24 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन 20 अगस्त से शुरू हो जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

वहीं दूसरे चरण की 26 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन 29 अगस्त से और तीसरे चरण की 40 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पांच सितंबर से शुरू होगा। वहीं हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पांच सितंबर से शुरू होगा। आयोग ने सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। साथ ही चुनाव के दौरान प्रत्याशियों सहित राजनीतिक दलों के सभी पदाधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की जानकारी भी दी।

आयोग ने बताया कि राज्य के दौरे के दौरान राजनीतिक दलों ने यह मांग रखी थी। राजनीतिक लिहाज से देखें तो इन दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव काफी अहम हैं। खासकर जम्मू-कश्मीर में तो विधानसभा चुनाव 2014 के बाद पहली बार होने जा रहे हैं। मौजूदा समय में राज्य में राष्ट्रपति शासन है।

ए सिरे से परिसीमन भी कराया

इससे पहले आयोग ने राज्य में विधानसभा सीटों को लेकर नए सिरे से परिसीमन भी कराया था। लिहाजा राज्य में विधानसभा की सीटें बढ़कर 90 हो गई हैं। राज्य के पुनर्गठन से पहले यहां विधानसभा की कुल 87 सीटें थीं, लेकिन लद्दाख-कारगिल के अलग होने से यहां विधानसभा की कुल 83 सीटें ही रह गई थीं। परिसीमन में यहां विधानसभा की सात नई सीटें बनी थीं।

राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 74 सीटें सामान्य हैं, जबकि एसटी के लिए नौ और एसटी के लिए सात सीटें आरक्षित हैं। यही नहीं, अब राज्य में विधानसभा का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा जो पहले छह वर्ष का होता था। वहीं, हरियाणा में पिछले दस वर्षों से भाजपा सत्ता में है। ऐसे में उसके सामने राज्य में सत्ता पर फिर से काबिज होना जहां एक बड़ी चुनौती है, वहीं बदले समीकरण में राज्य में कांग्रेस व आप जैसे दल भी मजबूती से मैदान में दिखने की जिद्दोजहद में जुटे हैं।

महाराष्ट्र में बाद में कराए जाएंगे चुनाव

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव दीपावली के बाद कराए जाने के संकेत देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की जरूरत भी इसका एक कारण है। साथ ही कहा, महाराष्ट्र में जबर्दस्त वर्षा हुई है और बीएलओ को अपना काम पूरा करना है। कई त्योहार भी हैं, जिन्हें ध्यान में रखना है। गणेश उत्सव, पितृ पक्ष, नवरात्रि, दीपावली, इन सभी को ध्यान में रखकर हमने सोचा कि हम एक साथ दो चुनाव ही संभाल सकते हैं।

सीईसी बोले, थ्री जेंटलमेन आर बैक

चुनाव की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस की शुरुआत में राजीव कुमार ने साथी चुनाव आयुक्तों परिचय कराया और हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, थ्री जेंटलमेन आर बैक। उनका यह कथन लोकसभा चुनाव के दौरान प्रसारित एक लोकप्रिय मीम का जवाब माना जा रहा है जिसमें तीनों को आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के बीच लापता जेंटलमेन कहा गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर