ELECTION; तीसरे चरण में छत्‍तीसगढ़ की सात सीटाें पर प्रचार थमा,सात मई को मतदान,मतदान दल रवाना

रायपुर, छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार पर पांच मई की शाम को विराम लग गया। प्रदेश में स्टार प्रचारकों की सभाएं खत्म हो चुकी है। प्रत्याशी अब घर जाकर जनसंपर्क कर सकते हैं। तीसरे चरण के रण में सात मई को सात सीटों पर प्रदेश के 1.39 करोड़ मतदाता भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान कराने मतदान दलों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मतदान दलों द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों में सात मई मंगलवार को प्रातः सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान दलों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। 

तीसरे चरण की हाइप्रोफाइल सीटों में से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा,सरगुजा, रायगढ़,जांजगीर-चांपा सीट पर मतदान होगा। सभी सीटों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक होगा। प्रदेशभर में 15,701 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इनमें से 18 जिलों के 283 मतदान केंद्रों को नेटवर्क विहीन घोषित किया है,जहां 324 रनर की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में शराब दुकानें 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई है।

15,701 मतदान केंद्रों में होगा मतदान

निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक 15,701 मतदान केंद्र बनाए हैं। 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 142 पुरुष और 26 महिला प्रत्याशी हैं तीसरे चरण का मतदान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और सरगुजा लोकसभा सीट पर होगा।

दिग्गजों के बीच मुकाबला

रायपुर लोकसभा सीट पर जहां भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय हैं। वहीं दुर्ग लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद विजय बघेल के सामने कांग्रेस के राजेंद्र साहू हैं। कोरबा में सरोज पांडेय और कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत के बीच मुकाबला होगा। सरगुजा में भाजपा के चिंतामणि महराज व कांग्रेस की शशि सिंह के बीच चुनावी रण होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND;आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर IPS रतन लाल डांगी निलंबित, राज्य सरकार ने की कार्रवाई

     रायपुर, राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी IPS रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…

    SCHOOL; सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में अब शिक्षा का उजाला फिर से फैलने लगा है। सुकमा जिले में बंद पड़े स्कूलों को पुनः संचालित किया गया…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम