ELEPHANT; सरगुजा में हाथी ने चार लोगों को कुचला, मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल

अंबिकापुर, हाथी समस्या से जूझ रहे सरगुजा के जशपुर जिले में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात बड़ी घटना हो गई। दल से अलग हो कर भटक रहे दंतैल ने कच्चे मकान को निशाना बनाया। कच्चे मकान को दाँत से गिराने के दौरान जान बचाने के लिए भाग रहे परिवार के तीन लोगो को कुचल दिया। चीख पुकार सुनकर मौक़े पर सहायता के लिए पहुँचे पड़ोसी को भी दंतैल ने कुचल दिया।

घटना जिले के बगीचा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 की है। जानकारी के अनुसार मध्य रात लगभग 9 बजे हाथी यहाँ पहुंचा था। हाथी ने रामकेश्वर सोनी के कच्चे मकान को निशाना बनाया। इस समय रामकेशवर सोनी परिवार सहित सो रहे थे। दंतैल ने जैसे ही घर के दीवार को गिराया,उनकी नींद खुली तो सामने में हाथी खड़ा हुआ था।

हाथी को देख कर जान बचाने के लिए रामकेश्वर परिवार सहित बाहर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हाथी ने रामकेशवर सोनी 35 वर्ष,उसकी बेटी रविता सोनी 9 वर्ष और छोटे भाई अजय सोनी 25 वर्ष को कुचल कर मार दिया। चीख पुकार सुन कर सहायता के लिए पहुँचे पड़ोसी अश्वनी कुजूर को भी हाथी ने सुढ से खींच कर पैरो से कुचल दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का वातावरण बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि बीते 25 दिनों में हाथी के हमले की अलग अलग घटना में 9 लोगो की जान चुकी है। बगीचा से पहले जिले के तपकरा रेंज के रांपाडांड में हाथी ने दो सगे भाइयो को कुचल कर मारा दिया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC; 6 जून से 9 जून तक होगी परीक्षा, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन 06…

    MINING; सचिव की दो टूक-अवैध रेत खनन पर सख्ती, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार

    0 खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने रेत आपूर्ति करने वाले प्रमुख 11 जिलों के कलेक्टरों के साथ की बड़ी वर्चुअल बैठक, आम जनता को उचित दर पर उपलब्ध…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…