STRIKE; ‘हम जीवित हैं, अटल हैं और मैदान से हटे नहीं हैं’, फेडरेशन का पोस्टर जारी, मोदी की गारंटी लागू करने कर्मचारी दिखाएंगे अपनी ताकत

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में इस महीने की 22 तारीख के एक बड़े कर्मचारी आंदोलन की तैयारी चल रही है। इस आंदोलन को लेकर फेडरेशन की तरफ से पोस्‍टर जारी किया गया है, एवं 22 अगस्त को प्रस्तावित काम बंद-कलम बंद आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। इसी कडी में 13 अगस्त को तैयारी बैठक आहूत की गई है।

जोश जगाने वाले तीन पोस्‍टर

आंदोलन का आह्वान कर्मचारियों और अधिकारियों के संयुक्‍त संगठन कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन ने किया है। कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन की तरफ आंदोलन को लेकर रविवार को तीन पोस्‍टर जारी किया गया है। तीनों ही पोस्‍टर जोश बढ़ाने वाला है। इसमें मुंशी प्रेमचंद की पंक्तियों का भी उल्‍लेख किया गया है। फेडरेशन की तरफ से जारी पोस्‍टरों में आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान करते हुए ‘जागते रहो जगाते रहो’  के साथ ‘न्‍याय चाहिए, न्‍याय’ नारा लिखा है। दूसरे पोस्‍टर में मोदी की गारंटी लागू करो का नारा बुलंद किया गया है। एक बेहद खास पोस्‍टर पर मुंशी प्रेमचंद की पंक्तियां लिखी है- लोग कहते हैं आंदोलन, प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्‍या होता है? इस प्रश्‍न का उत्‍तर मुंशी प्रेमचंद की पंक्तियों में देते हुए लिखा है- इससे सिद्ध होता है कि हम जीवित हैं, अटल हैं और मैदान से हटे नहीं हैं।

  11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बाताया है कि फेडरेशन के नेतृत्‍व में कर्मचरी- अधिकारी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 22 अगस्‍त को सामूहिक हड़ताल का दूसरा चरण है। इससे पहले 16 जुलाई में प्रदेशभर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया था। फेडरेशन की तरफ से मोदी की गारंटी लागू करने की मांग की जा रही है। मोदी की गारंटी का वादा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रदेश के शासकीय सेवकों से किया था।

  • Related Posts

    SUSPEND;श्रम निरीक्षक लक्ष्मण मरकाम निलंबित, निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता का आरोप

    बिलासपुर, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला जांजगीर-चांपा के श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम को तत्काल प्रभाव…

    IFS; प्रशिक्षु आईएफएस अफसरों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी,जल,मृदा संरक्षण और वन प्रबंधन का लिया प्रशिक्षण

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में भारतीय वन सेवा (IFS) के वर्ष 2025-26 बैच के 133 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मृदा संरक्षण, जल संरक्षण, वन प्रबंधन तथा लघु वनोपज के उत्पादन, प्रसंस्करण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां