SCHOOL;धरसीवां ब्ल्लक की स्कूलों में दर्ज संख्या से अधिक शिक्षक,सभी प्रभावशाली, अफसर ही नहीं नेता भी कुछ नहीं कर सकते

रायपुर, रायपुर जिले के धरसीवां विकासखण्ड में की गई हालिया समीक्षा में कई ऐसी शालाएं सामने आईं हैं, जहां छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, लेकिन वहां शिक्षक आवश्यकता से कहीं अधिक संख्या में पदस्थ हैं। यह स्थिति यहां सालोंसाल से है।बता दें राजधानी रायपुर शहर धरसींवा ब्लाक में आता है।

बहरहाल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या सरस्वती नयापारा में केवल 33 छात्राएं हैं, जबकि 7 शिक्षक तैनात हैं। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या रविग्राम में 82 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और 8 शिक्षक कार्यरत हैं। शासकीय प्राथमिक शाला मानाकैम्प में 104 विद्यार्थी हैं और वहां 11 शिक्षक पदस्थ हैं। शासकीय प्राथमिक शाला तेलीबांधा रायपुर में 109 विद्यार्थी हैं, जबकि 9 शिक्षक हैं। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पी.एल.वाई., बैरनबाजार में 98 विद्यार्थी हैं और 10 शिक्षक कार्यरत हैं।

कोई कुछ नहीं कर सकता

इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि कुछ विद्यालयों में शिक्षक जरूरत से ज्यादा हैं, जबकि राज्य के अनेक अन्य क्षेत्रों विशेषकर सुदूर और वनांचल में, जहां छात्रों की संख्या अधिक है, वहाँ शिक्षकों की बहुत कमी है। यह असमानता बच्चों के शिक्षा के अधिकार और गुणवत्ता आधारित शिक्षा के रास्ते में बड़ी बाधा बन रही है। इसकी जनकारी शिक्षा विभाग के अफसरों के आलावा कलेक्टर-सीईओ जिला पंचायत को भी है,मगर कभी कोई कार्यवाही नहीं हुई, क्योंंकि प्राय: सभी शिक्षक किसी न किसी नेता या अफसर से जुडे हुए है। जे आर दानी स्कूल तो शिक्षकों का पसंदीदा जगह है। अफसरों के रिश्तेदार शिक्षक यहां पर ही पद्स्थ होते है। भले ही वेतन कहीं और स्थान से निकले। कुछ साल पहले तत्कालीन सांसद के चहेते को रायपुर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था तब आईएएस अफसर की कुर्सी हिलने लग गई थी।

संतुलन और सुधार की रणनीति सफल होगी

देर से सही छत्तीसगढ़ सरकार ने इस असंतुलन को दूर करने के लिए युक्तियुक्तकरण का निर्णय लिया है। इस नीति के तहत विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात का गहन अध्ययन कर यह निर्धारित किया जा रहा है कि कहां कितने शिक्षक की वास्तव में जरूरत है और कहां उनकी अधिकता है। अधिशेष शिक्षकों को आवश्यकता वाले विद्यालयों में पदस्थ किया जाएगा, ताकि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। यह प्रक्रिया वास्तव में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके बाद भी राजधानी रायपुर से आधिक्य शिक्षकों को खदेडा जा सकेगा? इसमें संदेह है।

छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता बच्चों को गुणवत्ता आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है, चाहे वे राजधानी में पढ़ते हों या बस्तर के किसी सुदूर गांव में। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि किसी भी विद्यालय में शिक्षक की कमी न रहे और हर बच्चा समान अवसर पाए। श्री साय का कहना है, शिक्षक हमारे शिक्षा तंत्र की रीढ़ हैं, लेकिन जब वे आवश्यकता से अधिक संख्या में एक ही स्थान पर केंद्रित हो जाते हैं, तो इससे अन्य क्षेत्रों में शैक्षणिक असंतुलन पैदा होता है। युक्तियुक्तकरण से हम इस असंतुलन को दूर करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में यह सुधार केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं है, बल्कि यह समानता, न्याय और गुणवत्ता की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

  • Related Posts

    GOVT; 23 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में  सुबह 10 बजे से होगा रक्तदान सेवा महाकुंभ, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह दम्पत्ति लेंगे देहदान का संकल्प

    0 रक्तदान, बुक ट्री, क्लॉथ गार्डन, टॉय बैंक एवं देहदान-अंगदान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान रायपुर, सेवा और मानवता के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य…

    ACTION; पत्रकारों से बदसलूकी प्रभारी प्राचार्या को पड़ी भारी, पद से हटाया गया, शराबी शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की तैयारी

    बलौदाबाजार, बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव को पत्रकारों से बदसलूकी और पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में पद से हटा दिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर