ACTION;पुस्तक वितरण में देरी पर डीएम बिफरे, DMC, BEO, प्राचार्य,हेडमास्टर और लाइब्रेरियन को नोटिस

बिलासपुर, जिले की स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुंगेली के कलेक्टर कुंदन कुमार आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं बीआर साव स्कूल पहुंचे। आत्मानंद स्कूल परिसर के विभिन्न क्लासरूम, लाइब्रेरी आदि का अवलोकन किया और गंदगी एवं अव्यवस्था पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।

स्कूल परिसर में अव्यवस्था पर कलेक्टर ने दाउपारा आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल आईपी यादव, प्रधान पाठिका दीप्ति चतुर्वेदी, प्रधान पाठिका अमृता पात्रे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही ज्ञान की प्राप्त होती है, इसलिए स्कूल परिसर को साफ सुथरा रखें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया और लाइब्रेरी में गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए ग्रंथपाल राकेश साहू को फटकार लगाई और उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

पुस्तक वितरण में देरी पर कलेक्टर बिफरे

कलेक्टर ने बच्चों को पुस्तक वितरण के संबंध में भी जानकारी ली। बुक की स्कैनिंग एवं वितरण व्यवस्था सही समय पर नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रभारी डीएमसी अजय नाथ को नोटिस जारी करने एवं संकुल समन्वयक नेमीचंद भास्कर को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों का उचित मॉनिटरिंग नहीं होने पर मुंगेली बीईओ डॉ. प्रतिभा मंडलोई को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पड़ाव चौक स्थित बीआर साव उच्चतर माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।

बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की हिदायत

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों से उनका हाल-चाल पूछा और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान चौथी क्लास की बच्ची ने इंग्लिश में पोयम सुनाया। वहीं कक्षा नौवीं के छात्र भवानी प्रताप सिंह ने बेबाकी से इंग्लिश में अपना परिचय दिया। कलेक्टर ने दोनों विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से यथासंभव दूरी बनाए रखने एवं इसका सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ें और मेहनत कर आगे बढ़ें। आपकी बेहतर शिक्षा के लिए शासन-प्रशासन द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    RMC; 30 सितम्बर 26 तक सम्पतिकर का भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट, नगर निगम की पहल

    रायपुर, रायपुर नगर पालिक निगम राजस्व विभाग द्वारा 30 सितम्बर 2026 तक वित्त वर्ष 2026-27 के सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले सम्पति करदाता नागरिकों को सम्पतिकर में 5 प्रतिशत…

    SUSPEND; सर्पदंश मुआवजा घोटाले में तीन कर्मचारी सस्पेंड, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    बिलासपुर, न्यायधानी में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आरोपी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र