EXAM;राष्ट्रीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा हेतु पंजीयन 27 मई तक,6 वीं से 12वीं तक के छात्र दे सकेंगे परीक्षा

*इंटरनेट कनेक्शन के साथ कम्प्यूटर लैब वाले स्कूलों में आयोजित होगी परीक्षा *स्कूलों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए कराना होगा पंजीयन *भागीदारी करने वाले सभी छात्रों को मिलेगा ई-प्रमाण पत्र* 

रायपुर, स्कूली बच्चों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केन्द्र कक्षा 6वीं से 12वीं के स्कूली बच्चों के लिए वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा (एनएफएलएटी) आयोजित की जाती है, ताकि छात्रों को बुनियादी वित्तीय साक्षरता कौशल के बारे में जागरूक किया जा सके। स्कूलों के परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीयन 27 मई 2024 तक किया जाएगा। परीक्षा 31 मई तक आयोजित होगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राज्य के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों का राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में स्कूल पंजीकरण करवाने के निर्देश जारी करें। स्कूलों के कम्प्यूटर लैब में परीक्षा पंजीयन के बाद प्राप्त तारीख पर परीक्षा आयोजित करवाने के प्रबंधन के लिए प्राध्यापकों को निर्देशित किया गया है। परीक्षा का विवरण और संदर्भ सामग्री https://ncfe.org.in/NFLAT पर देखा जा सकता है। 

राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा स्कूलों का पंजीयन अभी खुला हुआ है। परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र को अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए। वर्तमान में पंजीकरण केवल उन स्कूलों के लिए उपलब्ध है, जो अपने परिसर कम्प्यूटर आधारित में ऑनलाइन टेस्ट आयोजित करना चाहते हैं। पहले चरण में स्कूलों को राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 2023-24 के लिए खुद को पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण के बाद स्कूल को यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

भागीदारी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी ऑनलाइन टेस्ट कम्प्यूटर आधारित होगा। यह परीक्षण अवकाश दिवस को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से 5 बजे के बीच उपलब्ध है। जिन स्कूलों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ कम्प्यूटर लैब है, वे अपने परिसर में परीक्षा आयोजित कर सकते हैं। साथ ही स्कूल छात्र को अपने घर से भाग लेने की अनुमति दे सकते हैं, बशर्तें पीसी, लैपटॉप की उपलब्ध हो।  राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा कक्षा 6वीं से 12वीं के स्कूली छात्रों के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों में होगी। जूनियर वर्ग में कक्षा 6वीं से 8वीं, इंटरमीडिएट में कक्षा 9वीं से 10वीं और सीनियर वर्ग में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अंग्रेजी भाषा में कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में परीक्षा ली जाएगी।  ऐसे छात्रा जो 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें मेरिट और 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र दिया जाएगा। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दो स्तरों पर विजेताओं को ई-गिफ्ट कार्ड दिए जाएंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    NEET; नीट परीक्षा 3 मई को, 45 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कैमरे की नजर, 3 घंटे पहले पहुंचना होगा प्रवेश परीक्षा

    रायपुर, मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार 3 मई को होने वाली नीट यूजी में विद्यार्थियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…