EXAM; सर, फेल हो गई तो शादी नहीं होगी…. छात्र-छात्राओं ने उत्तरपुस्तिका में पास करने लगाई मार्मिक गुहार

रायपुर, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांच रहे शिक्षकों को इस बार छात्रों की ओर से लिखी गई अजीबोगरीब गुहार, प्रार्थनाएं और प्रस्ताव पढ़ने को मिले हैं। जिन्हें देखकर शिक्षक भी हैरान रह गए। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के कुल 2,66,173 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इस बार काफी कम कॉपियों में छात्रों द्वारा लिखी गई अनोखी मिन्नते की गई हैं। जब छात्र-छात्राएं पास होने के लिए अजीबों गरीब तरीके अपनाते है।

एक छात्रा अपने उत्तरपुस्तिका में यहां तक लिख दिया कि ‘सर मेरी शादी होने वाली है, फेल हो गई तो शादी नहीं होगी, कृपया मुझे पास कर दीजिए’। वही एक छात्र ने लिखा सर घर की स्थिति ठीक नहीं है मुझे कृपया पास कर दीजिए। एक ने लिखा हनुमानजी के अगर भक्त है तो पास करिए। इस सत्र में 10वीं में 3 लाख 23 हजार 687 छात्र-छात्राएं और 12वीं में 2 लाख 46 हजार 862 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे।

ऐसे लिखी गईं कुछ मार्मिक बातें….

  • नीट की तैयारी कर रहा था, 12वीं के पेपर की तैयारी नहीं कर सका, इसलिए पास कर दें
  • माता कैंसर पीड़ित है, दिन रात उनका ध्यान रखना पड़ता है, कैंसर पीड़ित मम्मी का दिल रखने के लिए पास कर दें।
  • मेरी शादी तय हो चुकी है, गरीब बेटी की शादी न टूटे इसलिए 33 अंक देकर कन्या को आशीर्वाद देने की कृपा करें।
  • हनुमान चालीसा लिखकर – हनुमानजी के अगर भक्त है तो पास करिए नहीं तो हनुमानजी के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। परीक्षा में लड़कों से ज्यादा लड़कियां

हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा में सबसे लड़कियां है। हाई स्कूल में जहां इस साल 3 लाख 23 हजार 687 छात्र-छात्राएं और हायर सेकंडरी में 2 लाख 46 हजार 862 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए। जिनमें छात्राओं की संख्या फिर बहुमत में है। इसमें हाई स्कूल में लड़कों से 33892 ज्यादा लड़कियां है। ऐसे ही हायर सेकेंडरी में 36 हजार से ज्यादा लड़कियां है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MATH; गणित को रटने का नहीं, समझने और आनंद लेने का विषय बनाने पर जोर, रीजनल साइंस सेंटर में दो दिवसीय इंटरैक्टिव सत्र

    *गणित तार्किक सोच, रचनात्मकता, जिज्ञासा एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम रायपुर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रूचि, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

    PSSOU; MUMT समेत दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

    रायपुर, पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) किए हैं। विश्वविद्यालय ने *महर्षि प्रबंधन…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर