FASTAG; देशभर में लागू हुआ One Vehicle, One Fastag, जानें क्‍या होगा असर

नई दिल्ली, भारत में नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर टोल टैक्‍स लेने के साथ ही इनको बनाने वाली संस्‍था NHAI की ओर से एक अप्रैल 2024 से One Vehicle, One FASTag को लागू कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि One Vehicle, One FASTag को लागू करने के बाद क्‍या असर होगा।

नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया की ओर से जानकारी दी गई है कि पूरे देश में एक वाहन, एक फास्‍टैग को लागू कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य के स्वामित्व वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का उद्देश्‍य ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ के जरिए सिर्फ एक फास्टैग के उपयोग को बढ़ावा देना है।अधिकारी ने बताया कि एक से ज्‍यादा फास्टैग अब काम नहीं करेंगे। उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों के पास एक वाहन के लिए कई फास्टैग हैं, वे आज यानि 1 अप्रैल 2024 से उन सभी का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

बढ़ाई थी समयसीमा

Paytm FASTag उपयोगकर्ताओं की समस्याओं को देखते हुए NHAI ने ‘एक वाहन, एक FASTag’ पहल अनुपालन की समय सीमा मार्च के अंत तक बढ़ा दी थी। लेकिन आज से नए वित्‍त वर्ष की शुरूआत होने के साथ ही एनएचएआई की ओर से इसे भी लागू कर दिया गया है। पिछले महीने, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के ग्राहकों और व्यापारियों को 15 मार्च तक अपने खाते दूसरे बैंकों में स्थानांतरित करने की सलाह दी थी।

आठ करोड़ से ज्‍यादा हैं यूजर्स

FASTag के जरिए देशभर के नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर टोल टैक्‍स लिया जाता है। इस संग्रह प्रणाली को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से संचालित किया जाता है। मौजूदा समय में देशभर में करीब आठ करोड़ से ज्‍यादा इसके यूजर्स हैं। यह सीधे टोल मालिक से जुड़े प्रीपेड या बचत खाते से टोल भुगतान करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) तकनीक का उपयोग करता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश