WILD LIFE;गोमर्डा अभ्यारण में भालू की खोपडी मिली, शिकार की आशंका

 सारंगढ, जिले के गोमर्डा अभ्यारण के मल्दा भालुकोना बीट अंतर्गत ग्राम कपरतूंगा के तालाब में भालू की खोपड़ी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. अज्ञात शिकारियों ने भालू का शिकार कर उसकी खाल बेरहमी से उतार दी और सिर को तालाब में फेंक दिया. इस घटना ने वन विभाग की गश्त व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रेंजर से लेकर बीट गार्ड तक नियमित गश्त नहीं करते, जिससे शिकारियों के हौसले बुलंद हैं.

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्निफर डॉग की मदद ली गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग पूरी तरह प्रभारियों के भरोसे है और जंगल में शिकारियों का दबदबा कायम है. यहां तक कि राष्ट्रीय पशु बाघ के शिकार मामलों पर भी विभाग चुप्पी साधे रहता है. 

बता दें, विधानसभा में मुद्दा उठाए जाने के बाद भी हालात जस के तस हैं. विभाग की यह नाकामी न केवल वन्यजीव संरक्षण के लिए कलंक है, बल्कि यह साबित करती है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जंगल और उसके निवासी पूरी तरह असुरक्षित रह जाएंगे. फिलहाल, इस मामले में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मुख्यालय में मौजूद नहीं है.

  • Related Posts

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    0 डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री साय रायपुर, छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार…

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश