FERTILIZER;खाद नहीं मिलने पर किसान सोमवार को चक्काजाम करेंगे,एसडीएम नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद, जिले के पिथौरा- बसना अंचल में युरिया-डीएपी खाद का संकट गहराता जा रहा है। फसल की मौजूदा हालत में खाद की कमी से फसल उत्पादन का खतरा मडराने लगा है। इसे देखते हुए किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के बैनर तले 1 सितंबर सोमवार को सांकरा नेशनल हाइवे पर चक्काजाम करने का ऐलान किया है।

आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर की मौजूदगी में सांकरा, सागुनढाब, भगत्तदेवरी, पीरदा, आरंगी, सिरको, जगदीशपुर सहकारी समिति क्षेत्र के किसानों की आवश्यक बैठकपिथौरा में आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि सहकारी समितियों में रासायनिक खाद नहीं मिलने और निजी दुकानदारों द्वारा मनमाने दाम पर खाद बेचने, जबरदस्ती लादन देने के कारण किसानों को अपना खेती करना व फसल उत्पादन करना परेशानी का सबब बन गया है। इससे किसान परिवारों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो रहा है।

बैठक में लिए गये निर्णय की जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन पिथौरा ब्लॉक के संयोजक अजय साहू ने कहा कि खाद संकट से जूझ रहे किसान अब आअंदोलन के लिए बाध्य हो रहे है। दाद में बैठक में मौजूद किसानों ब्रजेश खाम्हारी, मोतीलाल पटेल, शरद चंद्र, पुरुषोत्तम भोई, अश्विनी प्रधान, नरोत्तम साहू, भास्कर बारीक़, सुशील बढ़ाई, मुरलीधर, गोवर्धन पटेल, धनुर्जाय पटेल, श्रीनिवास साहू, ललित कुमार खम्हारी, शेषदेव प्रधान, घनश्याम पटेल, मोतीलाल भोई, चंद्रकांति सागर आदि ने अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 29 अगस्त शुक्रवार तक किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हुआ एवं खाद की कालाबाजारी पर रोक नहीं लगायी गई तो 1 सितंबर सोमवार को सांकरा नेशनल हाइवे पर किसान चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा